एजुकेशन

Bihar STET 2026: आज से शुरू बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन, bsebstet.org से आसान स्टेप में करें आवेदन, देखें एप्लीकेशन फीस और योग्यता

Bihar STET 2026: बिहार बोर्ड द्वारा एसटीईटी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से निर्धारित समय सीमा में रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

Image

Bihar STET 2026 (Photo - AI)

Bihar STET 2026: अगर आप भी बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और उसकी तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी Bihar STET 2026 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस संबंध में बीएसईबी द्वारा 14 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें बताया गया था कि समिति द्वारा 17 अगस्त 2026 से बिहार एसटीईटी 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org और biharboardonline.com से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती है। बस उन्हें एक वैध मोबाइल नंबर और एक्टिव ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी, जिसके माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और आवेदन फॉर्म भरा जाएगा।

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

Bihar STET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार 31 अगस्त तक आवेदन तक आवेदन कर पाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा 2026 दो पेपर में होगी

बिहार एसटीईटी2026 परीक्षा का आयोजन पेपर 1 और पेपर 2 यानी दो पेपरों में किया जाएगा। बता दें कि पेपर 1 माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए होगा और पेपर 2 का आयोजन उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए किया जाएगा। पेपर के आधार पर शैक्षणिक योग्यता नीचे विस्तार में दी गई है।

पेपर 1 में विषयों के आधार पर क्या है शैक्षणिक योग्यता?

1. हिंदी – पद कोड 101

  • संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
  • B.Ed. या इसके समकक्ष योग्यता जरूरी है।
  • डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से होनी चाहिए।

2. उर्दू – पद कोड 102

  • उर्दू विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री।
  • साथ में B.Ed. या समकक्ष योग्यता जरूरी है।

3. बांग्ला – पद कोड 103

  • बांग्ला विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री।
  • साथ में B.Ed. या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

4. मैथिली – पद कोड 104

  • मैथिली विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री।
  • B.Ed. या समकक्ष योग्यता जरूरी है।

5. संस्कृत – पद कोड 105

  • संस्कृत विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री।
  • साथ में B.Ed. या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

6. अरबी – पद कोड 106

  • अरबी विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री।
  • B.Ed. या समकक्ष योग्यता जरूरी है।

7. फारसी – पद कोड 107

  • फारसी विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री।
  • साथ में B.Ed. या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

8. भोजपुरी – पद कोड 108

  • भोजपुरी विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री।
  • B.Ed. या समकक्ष योग्यता जरूरी है।

9. अंग्रेजी – पद कोड 109

  • अंग्रेजी विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री।
  • साथ में B.Ed. या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

10. गणित – पद कोड 110

  • गणित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री।
  • B.Ed. या समकक्ष योग्यता जरूरी है।

11. विज्ञान – पद कोड 111

  • विज्ञान विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री।
  • साथ में B.Ed. या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

12. सामाजिक विज्ञान – पद कोड 112

  • सामाजिक विज्ञान के संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री।
  • साथ में B.Ed. या समकक्ष योग्यता जरूरी है।
  • या, NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय/विषय समूह में B.Ed./B.A.Ed./B.Sc.Ed. की 4 वर्षीय डिग्री भी मान्य है।

13. शारीरिक शिक्षा — पद कोड 113

  • उम्मीदवार नीचे दी गई किसी एक योग्यता के आधार पर पात्र हो सकते हैं:
  • संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और शारीरिक शिक्षा में ग्रेजुएशन उपाधि होनी चाहिए।
  • संबंधित विषय में कम से कम 45% अंकों के साथ ग्रेजुएशन तथा शारीरिक शिक्षा में ग्रेजुएशन उपाधि हो। साथ ही ओलंपिक/एशियाई खेलों या अन्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो।
  • 45% अंकों के साथ ग्रेजुएशन तथा राष्ट्रीय/राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिता या एथलेटिक्स में भागीदारी हो और शारीरिक शिक्षा में ग्रेजुएशन उपाधि हो।
  • शारीरिक शिक्षा में प्रशिक्षित शिक्षक हों और 45% अंकों के साथ ग्रेजुएशन तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के नियमों के अनुसार शारीरिक शिक्षा में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो।
  • 45% अंकों के साथ शारीरिक शिक्षा में ग्रेजुएशन हो।
  • संबंधित विषय में कम से कम 40% अंकों के साथ ग्रेजुएशन तथा शारीरिक शिक्षा में ग्रेजुएशन की डिग्री हो।
  • ऐसा ग्रेजुएशन जिसने खेलकूद/खेलों में स्कूल, अंतर-विश्वविद्यालय या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो और NCTE के निर्धारित मानकों के अनुसार शारीरिक शिक्षा में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो।
  • शारीरिक शिक्षा में 3 वर्ष से अधिक अवधि का ग्रेजुएशन/बीपीएड. पाठ्यक्रम (या समकक्ष) पास किया हो।
  • ऐसा ग्रेजुएशन जिसने खेलकूद/खेल/एथलेटिक्स में स्कूल/विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया हो।
  • ऐसा ग्रेजुएशन जिसने अंतर-कॉलेजिएट/इंटर-यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त किया हो या NCC ‘C’ प्रमाणपत्र हासिल किया हो।
  • 13 नवंबर 2002 के NCTE के निर्धारित मानकों के अनुसार शारीरिक शिक्षा में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो और एक वर्ष का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा किया हो।

14. संगीत विषय — पद कोड 114

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ संगीत में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
  • साथ में B.Ed. या इसके समकक्ष योग्यता जरूरी है।
  • संबंधित विषय की प्रशैक्षणिक योग्यता/प्रमाणपत्र भी मान्य होगा।
  • अंतिम रूप से योग्यता का निर्णय संबंधित विभाग करेगा।

15. ललित कला विषय — पद कोड 115

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ ललित कला में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
  • साथ में B.Ed. या समकक्ष योग्यता जरूरी है।
  • संबंधित विषय की प्रशैक्षणिक योग्यता/प्रमाणपत्र मान्य होगा।
  • योग्यता की अंतिम स्वीकृति संबंधित विभाग के निर्णय के अनुसार होगी।

16. नृत्य विषय — पद कोड 116

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ नृत्य में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
  • साथ में B.Ed. या इसके समकक्ष योग्यता जरूरी है।
  • संबंधित विषय की प्रशैक्षणिक योग्यता/प्रमाणपत्र भी मान्य होगा।
  • योग्यता को लेकर अंतिम निर्णय संबंधित विभाग का होगा।

पेपर 2 के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता

हिंदी शिक्षक – हिंदी विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) और B.Ed. की डिग्री होनी चाहिए।

उर्दू शिक्षक – उर्दू विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. होना जरूरी है।

अंग्रेजी शिक्षक – अंग्रेजी विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. होना चाहिए।

संस्कृत शिक्षक – संस्कृत विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. होना चाहिए।

बांग्ला शिक्षक – बांग्ला विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. होना चाहिए।

मैथिली शिक्षक – मैथिली विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. होना चाहिए।

मगही शिक्षक – मगही विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. होना चाहिए।

अरबी शिक्षक – अरबी विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. होना चाहिए।

फारसी शिक्षक – फारसी विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. होना चाहिए।

भोजपुरी शिक्षक – भोजपुरी विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. होना चाहिए।

पाली शिक्षक – पाली विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. होना चाहिए।

प्राकृत शिक्षक – प्राकृत विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. होना चाहिए।

गणित शिक्षक – गणित विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. होना चाहिए।

भौतिक विज्ञान शिक्षक – भौतिक विज्ञान विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. होना चाहिए।

रसायन शास्त्र शिक्षक – संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

जन्तु विज्ञान शिक्षक – संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

इतिहास शिक्षक – संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

भूगोल शिक्षक – संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

राजनीति शास्त्र शिक्षक – संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

समाज शास्त्र शिक्षक – संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

अर्थशास्त्र शिक्षक – कम से कम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन तथा B.Ed. या 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.A.-B.Ed./B.Sc.-B.Ed. होना चाहिए।

दर्शनशास्त्र शिक्षक – कम से कम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन तथा B.Ed. या 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.A.-B.Ed./B.Sc.-B.Ed. होना चाहिए।

मनोविज्ञान शिक्षक – कम से कम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन तथा B.Ed. या 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.A.-B.Ed./B.Sc.-B.Ed. होना चाहिए।

गृहविज्ञान शिक्षक – कम से कम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन तथा B.Ed. या 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.A.-B.Ed./B.Sc.-B.Ed. होना चाहिए।

वनस्पति विज्ञान शिक्षक – कम से कम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन तथा B.Ed. या 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.A.-B.Ed./B.Sc.-B.Ed. होना चाहिए।

वाणिज्य (पद कोड-225)

वाणिज्य विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) पास होना चाहिए।

वाणिज्य विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन उम्मीदवार Accountancy (लेखाशास्त्र) और Business Studies (बिजनेस स्टडी) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा, सामान्य विषयों के लिए निर्धारित प्रशैक्षणिक योग्यता भी मान्य होगी।

कम्प्यूटर साइंस (पद कोड-226)

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन तथा किसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से B.E./B.Tech. (कम्प्यूटर साइंस/आईटी) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed./B.Tech. तथा कम्प्यूटर में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए।
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और किसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री भी मान्य है।
  • कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन/BCA या समकक्ष तथा किसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री वाले भी पात्र हैं।
  • कम्प्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और किसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • B.E./B.Tech. में न्यूनतम निर्धारित योग्यता के साथ किसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री भी मान्य है।
  • सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्रालय से DOEACC ‘B’ स्तर तथा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
  • छह वर्षीय MCA (3 वर्षीय कोर्स/6 सेमेस्टर) या समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

कृषि (पद कोड-227)

  • कम से कम 60% अंकों के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कृषि/उद्यान में ग्रेजुएशन होना चाहिए।
  • साथ ही Agronomy, Plant Breeding & Genetics, Entomology, Plant Pathology, Seed Science & Technology, Soil Science या Horticulture में से किसी एक विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) डिग्री होना जरूरी है।
  • मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री ही मान्य होगी।

संगीत (पद कोड-228)

  • कम से कम 50% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से संगीत शिक्षा में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) डिग्री होनी चाहिए।
  • इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।
  • मान्यता प्राप्त संस्थान की डिग्री/योग्यता को लेकर विवाद होने पर प्रशासी विभाग का निर्णय अंतिम होगा।

क्या है एसटीईटी 2026 के लिए आयु सीमा

श्रेणीदिनांक 01.08.2026 को अधिकतम आयु सीमा
अनारक्षित (पुरुष)37 वर्ष
अनारक्षित (महिला)40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला)40 वर्ष
अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला)40 वर्ष
अनुसूचित जाति (पुरुष/महिला)42 वर्ष
अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला)42 वर्ष

क्या है आवेदन प्रक्रिया

  1. बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए Bihar STET 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से खुद को रजिस्टर करें।
  4. क्रिएट किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी और दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिटं लें।

क्या है आवेदन शुल्क

बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के आधार पर तय किया गया है। जनरल, बीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर का शुल्क 960 रुपये और दोनों पेपर का शुल्क 1440 रुपये है। जबकि एससी, एसटी और पीएच उम्मीदवारों के लिए एक पेपर का शुल्क 760 रुपये और दोनों पेपर के लिए शुल्क 1140 रुपये तय किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article