एजुकेशन

Bihar Simultala Admission 2026: बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन की आखिरी तारीख नजदीक, जानें कैसे करें आवेदन

Bihar Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2026: बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2026 है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

Bihar Simultala Admission 2026 Class 6: बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन की आखिरी तारीख नजदीक

Bihar Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2026: यदि आप भी अपने बच्चे का एडमिशन कक्षा 6 में बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं, लेकिन अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है तो ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2026 है। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित (Bihar Simultala Awasiya Vidyalaya Admission) की जाएगी। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित (Bihar Simultala Awasiya Vidyalaya Admission) की जाएगी। यहां सफल होने वाले छात्र मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। मुख्य परीक्षा दिसंबर 2026 में (Bihar Simultala Class 6 Admission) निर्धारित होगी। यहां आप बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए योग्यता, आयु सीमा व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

बिहार सिमुलतला विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए पात्रता

बिहार सिमुलतला विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए छात्र बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ रहा होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो आयु 1 अप्रैल को कम से कम 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए।

Bihar Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले biharsimultala.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission Test 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

Bihar Simultala Admission 2026 Class 6: दो चरणों मे होगा सेलेक्शन

बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। यहां प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। यह परीक्षा पूरी तरीके से ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। वहीं मुख्य परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। इसका सिलेबस पूरी तरह से 5वीं क्लास के बेस्ड पर होगा।

Bihar Simultala Admission Class 6कुल इतने छात्रों का होता है चयन

विद्यालय की आधिकारिक जानकारी के अनुसार हर साल कक्षा 6 में 120 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है, जिसमें 60 सीटें लड़कों और 60 सीटें लड़कियों के लिए होती हैं। परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आयोजित की जाती है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article