एजुकेशन

Bihar School Timing News: फिर बदला स्कूल का समय! अब सुबह 6 बजकर 30 मिनट से लगेगी कक्षाएं- यहां देखें नया टाइम टेबल

Bihar School Timing News, Bihar School Timing In Summer: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने गर्मी को देखते हुए एक फिर स्कूल के समय में परिवर्तन किया है। यहां अब विद्यालय का संचालन सुबह 6 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक किया जाएगा।

Image

Bihar School Timing News: फिर बदला बिहार के स्कूल का समय

Bihar School Timing News, Bihar School Timing In Summer: माध्यमिक शिक्षा विद्यालय, बिहार ने स्कूलों के लिए एक नया टाइम टेबल जारी (Bihar School Timing News) किया है। यहां अब 7 अप्रैल से 1 जून 2025 तक प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालय का संचालन सुबह 6:30 से दोपहर 12:20 तक किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में बीते दिन आदेश जारी (Bihar School Timing In Summer) किया था।

जारी आदेश में कहा गया है कि विभागीय आदेश के अनुसार सभी सरकारी विद्यालयों हेतु मॉडल टाइम टेबल निर्धारित किया गया है, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए ग्रीष्मकाल में दिनांक 07 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 तक पूरे राज्य में प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का संचालन पूर्वाह्रन 06:30 बजे से 12:30 बजे तक निम्स समय सारणी के अनुसार करने का निर्देश दिया जाता है।

Bihar School Time Table

Bihar School Time Table

Bihar School Time Table: यहां देखें स्कूल का टाइम टेबल

  • विद्यालय शुरू होने का समय - 06:30
  • 06:30 Am से 7:00 Am - प्रार्थना आदि
  • 7 बजे से 7:40 तक - पहली घंटी
  • 07:40 से 08:20 तक - दूसरी घंटी
  • 8:20 से 9 बजे तक - तीसरी घंटी
  • 09 बजे से 09:40 तक - मध्यान्तर
  • 09:40 से 10:20 तक - चौथी घंटी
  • 10:20 से 11 बजे तक - पांचवी घंटी
  • 11 बजे से 11:40 तक - छठी घंटी
  • 11:40 से 12:20 तक - सातवीं घटी (छात्र छात्राओं की छुट्टी)

अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल में विजिट करें। यहां आप सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article