एजुकेशन

Bihar School Holiday List 2025: बिहार में छुट्टियों की लिस्ट जारी, 2 महीने बंद रहें स्कूल, देखें हॉलिडे कैलेंडर

Bihar School Holiday List 2025 Released: बिहार में शिक्षकों और छात्रों के लिए काम की खबर है। बिहार स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से साल 2025 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जारी कैलेंडर के अनुसार छात्रों और शिक्षकों को बड़ी मिलने वाली है। राज्य में अगले साल 65 दिन यानी करीब 2 महीने से ज्यादा छुट्टियां मिलने वाली हैं। यहां छुट्टियों का कैलेंडर देख सकते हैं।

Image

बिहार में स्कूल हॉलिडे की लिस्ट

Bihar School Holiday List 2025 Released: बिहार स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से साल 2025 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। अगले साल छात्रों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने वाली है। राज्य में अगले साल 65 दिन यानी करीब 2 महीने से ज्यादा छुट्टियां मिलने वाली हैं। ऐसे में यहां छुट्टियों का कैलेंडर (Bihar Holidays Calendar 2025) देख सकते हैं। बता दें कि बिहार में अचानक से नए नियम आ जाने पर छुट्टियों में बदलाव हुए हैं।

Bihar School Holiday List: देखें स्कूल हॉलिडे कैलेंडर

बिहार सरकार ने स्कूल के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। शिक्षकों को गर्मी छुट्टी नहीं मिलने की शिकायत का भी ध्यान रखा गया है। इस साल बिहार में 20 दिनों का समर वेकेशन होगा। वहीं, बड़े त्योहारों पर भी छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। नीचे छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं-

Bihar Holidays.

बिहार हॉलिडे लिस्ट

अगले साल बिहार राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में मिलने वाली कुछ छुट्टियां 72 दिनों की होंगी। इनमें से 7 छुट्टियां रविवार की हैं। ऐसे में आधिकारिक तौर पर 65 दिनों की ही छुट्टियां मिलने वाली हैं। बता दें कि सर्दियों में 7 दिन यानी 1 हफ्ते की छुट्टियां मिलेंगी।

Bihar School Holidays.

बिहार में स्कूल हॉलिडे

Bihar Chhath Pooja Holiday 2025: छठ पूजा में कितनी छुट्टियां

बिहार में छठ पूजा का अपना अलग ही महत्व है। इस पर्व पर छुट्टियां कम हो जाने से शिक्षकों में काफी नाराजगी देखी जा रही थी। ऐसे में अगले साल धनतेरस से छठ पूजा तक लगातार स्कूल बंद रहेंगे। बता दें कि बिहार में छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए कुल 10 दिनों की छुट्टियां रहेंगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article