Bihar Police CSBC Driver Constable PET Result 2026: बिहार पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय चयन पार्षद (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित हुई PET परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं, जिसे परीक्षा में शामिल हुए छात्र आसान स्टेप में डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार रोल नंबर के आधार पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
कब हुई थी PET परीक्षा
बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा का आयोजन 12 मार्च से 24 मार्च 2026 के बीच किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल 15,516 से अधिक उम्मीदवार पीईटी परीक्षा के लिए सफल माने गए थे, लेकिन परीक्षा में केवल 14,624 उम्मीदवार ही शामिल हुए थे।
कैसे करें CSBC Driver Constable PET Result 2026 डाउनलोड
बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल पीईटी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें और अपना परीक्षा रिजल्ट चेक करें।
- रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां दिए गए PET रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुलेगी।
- उम्मीदवार इस पीडीएफ को डाउनलोड करें।
- Ctrl+F का बटन दबाकर अपना रोल नंबर उसमें एड करें और एंटर का बटन प्रेस करें।
क्या है अगला चरण
ड्राइविंग कांस्टेबल की पीईटी परीक्षा के बाद इसमें सफलता हासिल करने वाले छात्रों तो ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट (DET) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवारों को यहां अपनी ड्राइविंग स्किल का प्रदर्शन करना है। इस टेस्ट के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा और उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि DET परीक्षा में पीईटी परीक्षा पास करने वाले 11,847 छात्र शामिल होंगे।
