एजुकेशन

CG Board Result 2026 Date, Time: इंतजार खत्म, 29 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, cgbse.nic.in से मिलेगी मार्कशीट

cgbse Chhattisgarh CG Board 10th 12th result 2026: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम देखा जा सकता है।

Image

Chhattisgarh CG Board 10th 12th result 2026

cgbse Chhattisgarh CG Board 10th 12th result 2026 Date Time: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम डाउनलोड किए जा सकते हैं। हालांकि, मूल अंकपत्र बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। बोर्ड की ओर से यह भी बताया गया है कि यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर संतुष्टि नहीं होती है, तो वह पुनर्मूल्यांकन या पुनर्गणना के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं, जो छात्र किसी विषय में पास नहीं हो पाते हैं, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2026 को लेकर बड़ी अपडेट दी है। पिछले साल 2025 में CGBSE ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम 7 मई को घोषित किए थे। कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च 2025 के बीच हुई थी। इस परीक्षा में कुल 3,23,094 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2,45,913 छात्र सफल रहे। 10वीं का कुल पास प्रतिशत 76.53 प्रतिशत दर्ज किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं में कुल 2,38,626 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1,94,906 छात्र पास हुए थे। 12वीं का कुल पास प्रतिशत 81.87 प्रतिशत रहा था। कांकेर के अखिल सेन ने 2025 में कक्षा 12वीं में टॉप किया था।

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। इसके अलावा, कई बार सर्वर पर अधिक लोड होने की स्थिति में छात्रों को थोड़ी देर इंतजार करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर CGBSE 10th Result 2026 / CGBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

पांच लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार

बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 3.21 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 2.45 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का आयोजन राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था और अब छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article