Bihar Jeevika Result 2026: brlps.in पर जारी होने वाला है बिहार जीविका रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Feb 14, 2026, 03:18 PM IST
Bihar Jeevika Result 2026 Kab Aayega: बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (BRLPS) जल्द ही बिहार जीविका रिजल्ट जारी कर सकती है। एक बार जारी होने के बाद इन्हें brlps.in पर से देखा जा सकेगा। इस भर्ती के माध्यम से 2747 पदों को भरा जाएगा। जानें रिजल्ट देखने का क्या है तरीका
बिहार जीविका रिजल्ट कब आएगा, कैसे चेक करें
Bihar Jeevika Result 2026 kab tak aayega (बिहार जीविका रिजल्ट कब आएगा, कैसे चेक करें): बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (BRLPS) ने बिहार जीविका रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग कर ली है। जल्द ही इन रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद इन्हें brlps.in पर से देखा जा सकेगा। इस भर्ती के माध्यम से 2747 पदों को भरा जाएगा। BRLPS ने कई पदों पर भर्ती के लिए CBT परीक्षा का आयोजन किया था। इनमें ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट, अकाउंटेंट (BPIU/DPCU स्तर), ऑफिस असिस्टेंट (BPIU/DPCU स्तर), ब्लॉक IT एग्जीक्यूटिव, एरिया कोऑर्डिनेटर और कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर आदि पद शामिल हैं।
जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे तैयार रहें, क्योंकि इन रिजल्ट को Bihar Jeevika Result 2026 Official Website brlps.in पर कभी भी जारी किया जा सकता है। जानें Bihar Jeevika Result 2026 kab tak aayega
Bihar Jeevika Result 2026 Date Expected
बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (BRLPS) ने CBT परीक्षा नवंबर-दिसंबर (19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025) में कराई थी। रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के 1-2 महीने के अंदर घोषित किए जाते हैं। यही कारण है माना जा रहा है कि महीने इन रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।
उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स से क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकेंगे। इसके अलावा, कट-ऑफ और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की जानकारी भी वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
Bihar Jeevika Result 2026 Pdf Download
BRLPS बिहार जीविका रिजल्ट 2026 देखने और PDF डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाएंगे, यहां होमपेज पर “Go To Career” सेक्शन पर जाएंगे।
- Bihar Jeevika Result 2026 Link पर क्लिक करें।
- Bihar Jeevika Result 2026 Pdf खुल जाएगी।
- Bihar Jeevika Result 2026 Download करना न भूलें
बिहार जीविका कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा 2026 के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स: सामान्य (UR) वर्ग के उम्मीदवारों को 50% अंक, EWS/ BC/ EBC वर्ग को 45% अंक और SC/ ST वर्ग को 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
