SSC JHT Result 2022, Download Here Answer Key: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर व सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि अक्टूबर के अंत तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बता दें आयोग ने हाल ही में अस्थायी उत्तर कुंजी व रिस्पॉन्स शीट (SSC JHT Answer Key 2022) जारी की है।
यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 09 अक्टूबर 2022 तक का समय दिया गया है। यदि आपको लगता है कि, इसमें किसी गलत उत्तर को सही व सही को गलत बताया गया है, तो अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। ध्यान रहे यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को प्रश्नानुसार 100 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें एसएससी हिंदी ट्रांसलेटर की भर्ती परीक्षा 1 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2022 को शुरू हुई थी, यहां आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 04 अगस्त 2022 तक का समय दिया गया था।
इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों का चयन केंद्रीय सचिवालयों, रेलवे बोर्ड, आर्म्ड फोर्स के हेड क्वार्टर्स व केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों व संस्थानों में हिंदी ट्रांसलेटर की रिक्तियों पर किया जाएगा। सीबीटी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। पेपर 2 दो भागों में विभाजित किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद , अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
SSC JHT Result 2022, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC Junior Hindi Translator Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- सर्च बॉक्स में अपना नाम या पंजीकरण संख्या दर्ज डालें।
- यदि आपका नाम पीडीएफ में प्रदर्शित होता है तो, अभ्यर्थी परीक्षा में सफल माने जाएंगे।
हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि अस्थायी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करवाने की अंतिम तिथि के बाद रिजल्ट से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
SSC JHT Expected Cutt Off, देखें संभावित कटऑफ
एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के संभावित कटऑफ की बात करें तो, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों (General Category) को 120 से 125 मार्क्स चाहिए होंगे। ओबीसी वर्ग के लिए 115 से 20, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 110 से 115 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 105 से 110 चाहिए होंगे। जबकि आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) कोटे के लिए इससे कम मार्क्स निर्धारित किए जाएंगे। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
