एजुकेशन

Bihar DELED Admit Card 2024 Download: जारी हुआ बिहार डीएलएड परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

Bihar DELED Admit Card 2024, Bihar Deled Dummy Admit Card 2024 Download: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Bihar Deled Admit Card 2024: यहां डाउनलोड करें बिहार डीएलएड का डमी एडमिट कार्ड

Bihar DELEDAdmit Card 2024, Bihar Deled Dummy Admit Card 2024 Download: बीएसईबी डीएलएड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar DELED Admit Card) खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर (Bihar Deled Dummy Admit Card) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com, biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Deled Exam Date 2024: बिहार डीएलएड एग्जाम डेट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड इस बार डीएलएड की परीक्षाएं 6 मार्च से 12 मार्च 2024 तक आयोजित करेगा। इसके लिए हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं अब डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आज यानी 22 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए बिहार डीएलएड का डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Bihar Deled Dummy Admit Card 2024 Download
  • सबसे पहले deledbihar.com, biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Bihar Deled Dummy Admit Card: एडमिट कार्ड में श्रुटि पाए जाने पर

यदि आपके डमी एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता का नाम, जन्म तिथि, फोटो, हस्ताक्षर में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत ऑफिशियल साइट पर जाकर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। तुरंत इसमें सुधार कर आपको मेल किया जाएगा।

Bihar DELEDAdmit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो परीक्षा से एक सप्ताह पहले फाइनल एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article