Bihar DElEd Admit Card 2024, Bihar DElEd Admit Card 2024 Kab Aayega Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से डीएलएड (DElEd) प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड (Bihar DElEd Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar DElEd Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 मार्च को किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के दो या तीन दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Bihar DElEd Admit Card 2024: इस बात का रखें ध्यान
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to download Bihar DElEd Admit Card 2024
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB Bihar DElEd Exam 2024: ऐसे होगी प्रवेश परीक्षा
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में हिन्दी/उर्दू, मैथ्स, साइंस, सोशल स्टडीज, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग से कुल 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
