एजुकेशन

Bihar DElEd Admission 2026-28: रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, जानें मेरिट लिस्ट और फीस की पूरी जानकारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए एडमिशन प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग फीस जमा करने की अंतिम तारीख आज है। आवेदन प्रक्रिया bsebdeled.com के माध्यम से पूरी करें।

Image

Bihar DElEd Admission 2026 (Image - ChatGPT)

Bihar DElEd Admission 2026: बिहार में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन यानी D.El.Ed. में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए एडमिशन प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग फीस जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले आवेदन पूरा करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2026 तय की गई थी, लेकिन अब छात्रों को इसके लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। जारी नोटिस में बताया गया है कि 15 और 16 अगस्त को अवकाश के कारण BSEB ने D.El.Ed. एडमिशन के लिए आवेदन की समय-सीमा आगे बढ़ाई है। इच्छुक छात्र आज 18 अगस्त 2026 तक CAF (Common Application Form) भरने के साथ काउंसलिंग फीस भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

आवेदन bsebdeled.com से करें। जिन छात्रों ने अभी तक काउंसलिंग फीस जमा नहीं की है, उन्हें भी निर्धारित समय के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। केवल रजिस्ट्रेशन करना पर्याप्त नहीं होगा, क्योंकि काउंसलिंग प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए फीस भुगतान भी जरूरी है।

Bihar DElEd Admission 2026 Merit List

  • D.El.Ed. की मेरिट लिस्ट पहली मेरिट लिस्ट 20 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। जिन छात्रों को इस सूची के आधार पर कॉलेज मिलेगा, उन्हें तय समय के अंदर दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • D.El.Ed. की दूसरी मेरिट लिस्ट 29 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। दूसरी सूची में सीट पाने वाले छात्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक चलेगी।
  • D.El.Ed. की तीसरी मेरिट लिस्ट 5 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।

नामांकन कब से तक होगा होगा?

पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित छात्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 20 से 24 अगस्त 2026 तक चलेगी। इसके अलावा स्लाइड अप की प्रक्रिया 21 से 24 अगस्त के बीच निर्धारित है।

अगर किसी छात्र को शुरुआती राउंड में सीट नहीं मिलती है, तो उसे आगे की प्रक्रिया में मौका दिया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार ऐसे छात्रों के लिए 27 अगस्त 2026 तक अवसर रहेगा।

D.El.Ed. के लिए काउंसलिंग फीस कितनी है?

  • सामान्य, EWS, बीसी और ईबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये
  • SC, ST और दिव्यांग के लिए 350 रुपये

सरकारी और प्राइवेट कॉलेज की पसंद भर सकेंगे

काउंसलिंग के दौरान छात्रों को अपनी पसंद के D.El.Ed. कॉलेज चुनने का विकल्प मिलेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को उपलब्ध सरकारी और निजी संस्थानों में से अपनी प्राथमिकता के अनुसार कॉलेजों की पसंद दर्ज करनी होगी।

D.El.Ed. Admission 2026-28 के लिए आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें। इसके बाद छात्र अपनी पसंद के सरकारी और निजी D.El.Ed. कॉलेजों को प्राथमिकता के क्रम में चुन सकते हैं। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट के जरिए काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article