Bihar CET Bed Answer Key 2026 Released: बिहार बीएड सीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar CET Bed Answer Key 2026) खबर है। नोडल यूनिवर्सिटी बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय की ओर से बिहार बीएड कॉमन एंट्रेस टेस्ट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी (Bihar CET Bed Answer Key) गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 10 जून तक का मौका दिया गया है।
इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जारी सूचना में कहा गया है कि नोडल यूनिवर्सिटी बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय ने इस बात की जानकारी सीईटी बीएड 2026 की उत्तर कुंजी (Answer Key) बीएड एवं शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रमों के लिए जारी कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह दो दिनों के भीतर संबंधित पाठ्यपुस्तक (Text Book) या संदर्भ पुस्तक (Reference Book) के प्रमाण सहित अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 1183 केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
Bihar CET Bed Answer Key 2026 Download: इस लिंक से डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले biharcetbed-brabu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Provisional ANswer key Of CET B.E.d. and Shiksha Shastri लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Bihar CET Bed Exam 2026: बिहार सीईटी बीएड की परीक्षा क्यों होती है
बिहार सीईटी बीएड (CET-B.Ed.) परीक्षा राज्य के बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) और शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का उद्देश्य योग्य और प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों का चयन करना है, ताकि उन्हें शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जा सके।
