एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2024: इस दिन जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, अधिकारियों ने दिए संकेत

Bihar Board 12th Result 2024 Date, biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्द ही 12वीं साइंस कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी करने वाला है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, bsebssresult.com पर जाकर चेक कर सकेंगे। यहां देखें बिहार बोर्ड रिजल्ट डेट एंड टाइम।

Image

Bihar Board 12th Result 2024 Date: यहां देखें कब जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
  • कुल 13,04,352 छात्र परीक्षा में शामिल।
  • पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स।

Bihar Board 12th Result 2024 Date, Time on biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले 13 लाख से अधिक छात्रों के रिजल्ट (Bihar Board 12th Result) का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इंटर रिजल्ट के छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण (Bihar Board 12th Result 2024) में है। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से मिलने के लिए समय (Bihar Board 12th Result 2024 Date) मांगा है। उम्मीद है कि जल्द ही रिजल्ट की तारीख व समय की पुष्टि की जा सकती है। हालांकि बोर्ड ने इस पर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, theboardresults.in, biharboard.ac.in, bsebssresult.com पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Bihar Board 12th Result 2024

इस बार बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक निर्धारित थी। परीक्षा के लिए कुल 13,04,352 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। यहां छात्रों की कुल संख्या 6 लाख 26 हजार 432 और छात्राओं की कुल संख्या 6,7,921 था। जबकि बीते वर्ष यानी साल 2023 में इंटरमीडिएट के लिए कुल 1,318,227 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How To Check Bihar Board 12th Result 2024

  • सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Bihar Board 12th Result: पिछले 5 साल का पासिंग पर्सेंटेज

वर्षपासिंग मार्क्स
2023 83.4%
202280.15%
2021 78.04%
202080.44%
201979.76%

Bihar Board 12th Result 2024 Date: इस बार कैसा रहेगा रिजल्ट?

बता दें बीते वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट की पासिंग पर्सेंटेज 83.4 प्रतिशत देखने को मिला था। जिसमें लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 96.36 प्रतिशथत व लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 92.65 प्रतिशत था। उम्मी है कि इस बार पिछली बार की तुलना में बेहतर रिजल्ट देखने को मिल सकता है।

Bihar Board Result 2024: हर सब्जेक्ट में इतने नंबर जरूरी

बीएसईबी इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।

Bihar Board Result: फर्जी कॉल से सावधान

बिहार बोर्ड के छात्रों से अनुरोध है कि, यदि आपके पास नंबर बढ़वाने या पास करवाने के लिए कोई फर्जी कॉल या मैसेज आता है तो तुरंत पास के पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाएं या फिर संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को सूचित करें।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 अवलोकन (Bihar Board 12th Results 2024 Overview)

बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 वेबसाइट

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 में दिया गया विवरण

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 - पासिंग मार्क्स

बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2024 की स्क्रूटनी के लिए आवेदन कैसे करें?

बीएसईबी 12वीं स्क्रूटनी परिणाम 2024

बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स 2023: पिछले वर्ष

रैंक

स्ट्रीम

नाम

प्राप्त प्रतिशत

1

विज्ञान

आयुषी नंदन

94.8%

1

वाणिज्य

सौम्या शर्मा

95%

1

कला

मोहद्दिसा

95%

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article