Bihar Board Entrance Exam Answer key 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2022 की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार जो प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.com के माध्यम से आंसर की को चेक कर सकते हैं। परीक्षा 20 अक्टूबर, 2022 को आयोजित हुई थी। आंसर की आपत्ति विंडो 28 अक्टूबर को खुलेगी और 3 नवंबर, 2022 को बंद हो जाएगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल स्टेप्स की मदद से आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं।
बिहार बोर्ड आंसर की लिंक: Bihar Board Class 6 Entrance Exam 2022 Answer key download Direct link
बिहार बोर्ड कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2022: आंसर की कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
- बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.com पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2022 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उत्तर कुंजी की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
