एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2025: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, ये रहा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Bihar Board 12th Result 2025 on DigiLocker: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी तक राज्य के 1677 केंद्रों पर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 12,92,313 छात्र शामिल हुए थे।

Image

Bihar Board 12th Result 2025

Bihar Board 12th Result 2025 on DigiLocker: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 25 मार्च को दोपहर 1:15 बजे जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट 2025 की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे जारी किए। स्टूडेंट्स interresult2025.com और interbiharboard.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं । इसके अलावा यहां भी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar Board 12th Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी तक राज्य के 1677 केंद्रों पर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 12,92,313 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से लड़कियों की संख्या 6,41,847 और लड़कों की संख्या 6,50,466 थी। अब आज सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

How to check Bihar Board 12th Result 2025 on DigiLocker

  • डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • फिर अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन करें या फिर नया अकाउंट बनाएं।
  • फिर एजुकेशन या रिजल्ट सेक्शन में BSEB इंटर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।

Bihar Board12th Result 2025: एसएमएस पर ऐसे करें चेक

बिहार बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट वेबसाइट और डिजिलॉकर के अलावा एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको BIHAR12Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ मिनटों में ही आपके मोबाइल पर रिजल्ट का एसएमएस मिल जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article