Which District Produces More Sugarcane In UP: गन्ना भारत में उगाई जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण नकदी फसलों में से एक है। यह लाखों लोगों को रोजगार देता है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक देश है। देशभर में सबसे ज्यादा गन्ने का उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। देश में कुल गन्ने का उत्पादन अकेला उत्तर प्रदेश में करीब 40% से अधिक योगदान है। इस राज्य के कई जिलों में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती होती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले में सबसे ज्यादा गन्ने का उत्पादन होता है। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इस सवाल का जवाब बताने में कंफ्यूज हो जाते हैं।
यूपी के किस जिले में सबसे ज्यादा गन्ने का उत्पादन
बता दें उत्तर प्रदेश में गन्ने के उत्पादन में शामली जिला पिछले कई वर्षों से टॉप पर है। यहं प्रति हेक्टेयर सबसे ज्यादा गन्ने की पैदावार होती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्ष 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार, शामली में गन्ने की औसत उपज 969.12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई। इसके अलावा बागपत, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर और मेरठ में सबसे ज्यादा गन्ने की उपज होती है।
प्रदेश की औसत गन्ना उपज (टन / हेक्टेयर)
- वर्ष 2016-2017 में प्रदेश की औसत गन्ना उपज 72.38 टन प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई थी। इसके बाद 2017-2018 में इसमें उल्लेखनीय वृद्धि हुई और यह बढ़कर 79.19 टन प्रति हेक्टेयर पहुंच गई।
- वर्ष 2018-2019 में उपज का आंकड़ा 80.50 टन प्रति हेक्टेयर दर्ज किया गया। इसके बाद निरंतर बढ़ोतरी दर्ज करते हुए वर्ष 2019-2020 में यह 81.10 टन प्रति हेक्टेयर और 2020-2021 में बढ़कर 81.50 टन प्रति हेक्टेयर हो गई।
- वर्ष 2021-2022 में औसत गन्ना उपज 82.31 टन प्रति हेक्टेयर तक पहुंची। इसके पश्चात 2022-2023 में यह बढ़कर 83.95 टन प्रति हेक्टेयर

किस वर्ष प्रति हेक्टेयर कितना गन्ना उत्पादन
सबसे ज्यादा गन्ने का उत्पादन किस वर्ष हुआ था
उपज का उच्चतम स्तर वर्ष 2023-24 में देखा गया, जब यह 84.10 टन प्रति हेक्टेयर के आंकड़े को छू गई। तदनुसार, वर्ष 2024-25 में यह थोड़ा घटकर 83.25 टन प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई तथा वर्ष 2025-26 में औसत उपज 82.56 टन प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई।

चीनी का उत्पादन
चीनी उत्पादन (लाख टन) किस वर्ष कितना हुआ था
- वर्ष 2016-17 में चीनी का उत्पादन 87.73 लाख टन दर्ज किया गया था। इसके बाद वर्ष 2017-18 में इसमें उल्लेखनीय वृद्धि हुई और उत्पादन बढ़कर 120.5 लाख टन तक पहुंच गया।
- वर्ष 2018-19 में चीनी उत्पादन मामूली रूप से घटकर 118.22 लाख टन रहा। इसके पश्चात वर्ष 2019-20 में उत्पादन अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचते हुए 126.37 लाख टन दर्ज किया गया।
- वर्ष 2020-21 में चीनी उत्पादन घटकर 110.59 लाख टन हो गया, जबकि वर्ष 2021-22 में इसमें और गिरावट आई तथा यह 101.98 लाख टन दर्ज किया गया।
- वर्ष 2022-23 में उत्पादन में थोड़ा सुधार हुआ और यह 104.82 लाख टन पहुंचा, वहीं वर्ष 2023-24 में यह लगभग स्थिर रहते हुए 104.13 लाख टन रहा।
- इसके बाद वर्ष 2024-25 में चीनी उत्पादन घटकर 92.45 लाख टन दर्ज किया गया तथा वर्ष 2025-26 में यह 89.52 लाख टन रहा।
