MHT BBA CAP Round 3 List 2026: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने मैनेजमेंट और कंप्यूटर कोर्स में दाखिले के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) के लिए तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। PCM और PCB परीक्षा दे चुके उम्मीदवार भी इन अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए पात्र है। तीसरे चरण में शामिल हो रहे यह छात्र अब अपनी पसंद के कॉलेजों का ऑप्शन चुनकर फॉर्म दर्ज कर सकते हैं। स्टेट सीईटी सेल ने BBA, BMS, BBM और BCA कोर्स में खाली सीटों की कॉलेज-वाइस प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवारों को बता दें कि तीसरे राउंड में ऑप्शन फॉर्म भरने और कन्फर्म करने की सुविधा 23 अगस्त से 25 अगस्त, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसलिए वह लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय रहते प्रक्रिया पूरी करें नहीं तो वह इस प्रोसेस से बाहर हो जाएंगे।
कट-ऑफ और सीटें
हाल ही में एमएचटी सीईटी द्वारा घोषित कट-ऑफ आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है। उदाहरण के तौर पर, केपीबी हिंदूजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स में एकेडमिक वर्ष 2026-27 के लिए BBA (MS) का कट-ऑफ 95.62 और BBA (OMS) के लिए 100.86 दर्ज किया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तीसरे दौर में कॉलेज का चुनाव करने से पहले खाली सीटों की पूरी लिस्ट ध्यान से चेक करें और उसके आधार पर अपना फैसला लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPTET Sarkari Result 2026: अगले हफ्ते जारी हो सकता है यूपीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
खाली सीटों की लिस्ट कैसे करे चेक
स्टेप 1 - आधिकारिक पोर्टल bba2026.MHTacet.org.in पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'CAP Round 3 Vacant Seats' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब, नए खुले पेज पर अपना कोर्स और कॉलेज/संस्थान चुने।
स्टेप 4 - कैटेगरी-वाइज लिस्ट और कॉलेज-वाइस बची हुई सीटों का विवरण देखें।
उम्मीदवार जारी लिस्ट के आधार पर अपनी प्रिफरेंस लिस्ट बनाएं और उसके आधार पर फॉर्म में आगे की जानकारी भरें।
कैसे भरें ऑप्शन फॉर्म?
स्टेप 1: छात्र अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करते हुए लॉगिन करें।
स्टेप 2: 'Round 3 Option Form' विकल्प का चयन करें।
स्टेप 3: अपनी पसंद के अनुसार कॉलेजों और विषयों का चयन करें।
स्टेप 4: ऑप्शन को अपनी अपने प्रिफरेंस के अनुसार क्रम में तय करें।
स्टेप 5: चुने गए विकल्पों की जांच करें और फॉर्म को सबमिट करें।
स्टेप 6: अब भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट या पीडीएफ सुरक्षित रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET PG 2026 के दौरान खुले रहंगे CGHS वेलनेस सेंटर, सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस को बताया फर्जी
सीट अलॉटमेंट और आगे की प्रक्रिया
- कट-ऑफ और ट्रेंड का एनालिसिस: ऑप्शन फॉर्म भरते समय पिछले दो राउंड के कट-ऑफ स्कोर पर नजर जरूर डालें। अपनी मेरिट के अनुसार ही कॉलेजों का प्राथमिकता क्रम को तय करें।
- बैकअप विकल्प रखें: केवल शीर्ष कॉलेजों तक सीमित न रहें और खाली सीटों की सूची के आधार पर 4-5 ऐसे कॉलेजों को भी प्राथमिकता में शामिल करें जहां सीटें उपलब्ध हों और एडमिशन की संभावना अधिक हो।
- समय का ध्यान रखें: अलॉटमेंट मिलने के बाद 28 से 30 अगस्त के बीच अपने दस्तावेज और फीस तैयार रखकर संबंधित संस्थान में समय पर रिपोर्ट करें।
