वायरल न्यूज़

Viral Video: कुत्ते के डर से 50 फीट गहरे कुएं में गिरी मासूम, रेस्क्यू कर बच्ची को निकाला गया बाहर

कुत्ते से डरकर एक छात्रा 40 फीट गहरे कुएं में गिर गई। रेस्क्यू टीम ने समय रहते उसे सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल है।

Image

बच्ची को कुएं से बाहर निकालते हुए रेस्क्यू टीम (X/@gharkekalesh)

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कायमगंज इलाके में एक स्कूली छात्रा घर लौटते समय अचानक एक गहरे कुएं में गिर गई। बताया जा रहा है कि छात्रा एक कुत्ते से डर गई थी। डर के कारण वह अपना संतुलन खो बैठी और करीब 40 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और छात्रा की जान बचा ली गई।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कुत्ते ने डराया, कुएं में गिरी छात्रा

यह घटना उस समय हुई जब छात्रा स्कूल से लौट रही थी। रास्ते में अचानक एक कुत्ता उसके सामने आ गया। कुत्ते को देखकर छात्रा डर गई और उससे बचने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान वह अपना संतुलन खो बैठी और पास मौजूद गहरे कुएं में गिर गई। कुएं की गहराई करीब 40 फीट बताई जा रही है। इतनी ऊंचाई से नीचे गिरना बेहद खतरनाक हो सकता था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी संबंधित लोगों को दी और छात्रा को बचाने के लिए तुरंत मदद मांगी गई।

रेस्क्यू का वीडियो वायरल

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बिना समय गंवाए बचाव अभियान शुरू किया। काफी सावधानी के साथ टीम के सदस्यों ने कुएं के अंदर पहुंचकर छात्रा को बाहर निकालने की कोशिश की। आखिरकार उनकी मेहनत सफल हुई और छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बचावकर्मियों को छात्रा को कुएं से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। इस पूरे अभियान के दौरान लोगों की नजरें रेस्क्यू टीम पर टिकी रहीं। छात्रा के सुरक्षित बाहर आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल, इस घटना में सबसे राहत की बात यह है कि छात्रा को समय रहते बचा लिया गया। एक छोटी सी घबराहट उसके लिए बड़ी मुसीबत बन गई थी, लेकिन रेस्क्यू टीम की तेजी और लोगों की मदद से उसकी जान बच गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article