एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2024: घोषित हुए बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट व स्कोरकार्ड, देंखें डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 23, 2024, 02:50 PM IST

Bihar Board 12th Result 2024 Declared Website: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है। श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आज अपराह्न 01:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस की गई, जिसमें इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है। छात्र यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट

Image

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट व स्कोरकार्ड

500/482 अंक 96.4% आर्ट्ससाइंसविनय कुमार 481/500 अंक 96.2% साइंसBihar Board 12th Result 2024 Declared biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया गया है। श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आज अपराह्न 01:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस की गई, जिसमें इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है। अब छात्र बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 को रोल नंबर व रोल कोड से देख पाएंगे, इसके लिए उन्हें Bihar Board 12th Result 2024 Website biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा, हालांकि इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक को शेयर किया गया है।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी), पटना ने आज विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों स्ट्रीम के लिए बीएसईबी कक्षा 12 परिणाम 2024 की घोषणा की।

देखें तीनों स्ट्रीमों के टॉपर - Bihar Board 12th Topper List 2024

विनय कुमार 481/500 अंक 96.2% साइंस
तुषार कुमार 500/482 अंक 96.4% आर्ट्स
प्रिया कुमारी 500/478 अंक 95.6% कॉमर्स
बीएसईबी मूल मार्कशीट इकट्ठा करने के लिए, छात्रों को कक्षा 12 परिणाम 2024 की घोषणा के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों में जाना होगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2024 को ऑनलाइन जांचने के लिए, छात्रों के पास अपना कक्षा 12 का रोल कोड और रोल नंबर होना आवश्यक है।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने का आसान तरीका

  • बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 देखने का सबसे आसान तरीका व नीचे डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
  • Bihar Board 12th Result 2024 Website biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • Bihar Board 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
  • Bihar Board Inter Result 2024 देखने के लिए रोल नंबर व रोल कोड दर्ज करें।
  • Bihar Board 12th Result 2024 Download करें।

पिछले साल बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 21 मार्च को दोपहर 2:30 बजे जारी किया गया था।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article