Bihar Board 12th Result 2024 Date and Time Today: इंतजार खत्म हो गया है। आखिरकार बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक एक्टिव होने की आधिकारिक जानकारी आ गई है, जिसका छात्रों को लंबे समय से इंतजार था। BSEB ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X (Twitter) के जरिये बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट परिणाम 2024 जारी होने की तारीख साझा की है। इन रिजल्ट्स को आज 1:30 बजे जारी किया जाएगा। यहां खबर से देखें (Bihar Board 12th Result 2024 Check Kaise Kare) बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे व कब करें चेक
Bihar Board 12th Result 2024 Check - बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब व कितने बजे आएगा?
बीएसईबी, या बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आज 1:30 बजे रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली है। (Bihar Board 12th Result 2024 Date in Hindi) आज 23 को बीएसईबी इंटरमीडिएट 12वीं का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। मीडिया में पहले से इसके चर्चे थे कि BSEB Bihar board 12th results 2024 की घोषणा होली से पहले कर दी जाएगी।
Bihar Board 12th Result Website Link- बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के लिए क्रेडिंशियल
एक बार Bihar Board Intermediate Result 2024 Declare होने के बाद छात्र रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके बिहार 12वीं के परिणाम देख सकेंगे, इसके लिए छात्रों को biharboardonline.bihar.gov.in पर जाने की जरूरत है। ध्यान रहे, स्कोरकार्ड देखने के लिए Bihar Board 12th Result 2024 Date Link को timesnowhindi.com/education पर भी शेयर किया जाएगा।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 कैसे देखें (Bihar Board 12th Result 2024 Date Check Online)
रिजल्ट डेट आने के बाद छात्र सोच रहे होंगे कि बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें, उसके लिए निम्नलिखित तरीका फॉलो करें।
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पूछी गई जानकारी देनी होगी।
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर आएगा।
- परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
| Result Name | Bihar Board 12th Intermediate 2024 |
| Bihar Board 12th Intermediate 2024 Date | 23 March |
| Bihar Board 12th Intermediate 2024 Time | 1:30 PM |
| Bihar Board 12th Intermediate 2024 Website | biharboardonline.bihar.gov.in |
कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा, या इंटरमीडिएट परीक्षा, राज्य भर में 1 फरवरी से 12 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थी। सभी स्ट्रीम - कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी। राज्य में इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई थी।
