Bihar Board 12th Result 2024 How to Check Online: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 जारी होने वाला है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार या छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक व डाउनलोड करने के अलावा timesnowhindi.com/education से भी देख पाएंगे। इस बारे में बीते शाम एक आधिकारिक पोस्ट आया था, जिसमें कहा गया था कि 'श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिनांक 23.03.2024 को अपराह्न 01:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।'
Bihar Board BSEB 12th Result LIVE अपडेट के लिए इस लिंक पर जाएं। इस पेज पर लगातार बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट को ट्रैक किया जा रहा है।
Bihar Board 12th Result 2024 How to Check Online - बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने का आसान तरीका
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 को आप रोल नंबर व रोल कोड से देख पाएंगे, जानें पूरा तरीका
- Bihar Board 12th Result 2024 Website biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
Bihar Board 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।- Bihar Board Inter Result 2024 देखने के लिए रोल नंबर व रोल कोड दर्ज करें।
- Bihar Board 12th Result 2024 Download करें।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या क्या होगी जानकारी
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस ठीक 1:30 बजे शुरू होगी। BSEB President अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 12वीं के अंतिम परीक्षा परिणाम के साथ टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत और अन्य विवरण की घोषणा करेंगे।
