एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2024 Check Link Online: खत्म हुआ इंतजार! आज जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 12वीं इंटर का रिजल्ट

BSEB, Bihar Board 12th Inter Sarkari Result 2024 Date, Time Kab Aayega on biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। जानें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा और मार्कशीट कैसे मिलेगी।

Image

Bihar Board 12th Result 2024

BSEB, Bihar Board 12th Inter Sarkari Result 2024 Date, Time Kab Aayega on biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बिहार बोर्ड से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बन रहें। उम्मीद है कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बहुत जल्द ही 12वीं रिजल्ट (BSEB 12th Result 2024) की घोषणा करेगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (BSEB 12th Result 2024 Date) आज जारी किया जा सकता है। रिजल्ट पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2024 रिजल्ट साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों के लिए एक साथ आएगा।

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशित अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं, इससे कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंटल एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। कंपार्टमेंटल परीक्षा अप्रैल और मई में होगी। बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं बिहार बोर्ड की परीक्षा 12 फरवरी को खत्म हुई थी और जल्द ही इसका रिजल्ट जारी होगा। इसे ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in की मदद से लगातार चेक करते रहें।

How to check BSEB 12th result: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे देखें

आप तीन आसान स्टेप्स में अपना बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। फॉलो करें-
  • बिहार बोर्ड वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर BSEB 12th result link 2024 मिलेगा। इसे क्लिक करें।
  • अब अपना बिहार बोर्ड इंटर रोल नंबर और पासवर्ड भरकर सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

Bihar Inter result 2024: डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 के ऐलान के बाद BSEB 12th Marksheet भी जारी करेगा। छात्र इसकी सॉफ्ट कॉपी DigiLocker से डाउनलोड कर सकेंगे। जबकि हार्ड कॉपी बाद में स्कूल से मिलेगी। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 तारीख और समय की घोषणी बीएसईबी ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर होगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article