एजुकेशन

BSEB Result 2026: कॉपियों की चेकिंग का काम हुआ पूरा, जानें कब तक आ सकता है बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th 12th Result 2026 News: बिहार बोर्ड में इंटर की कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद अब मैट्रिक (10वीं) की कॉपियों का मूल्यांकन भी समाप्त हो गया है। Bihar School Examination Board (BSEB) ने 10वीं की कॉपियां जांचने के लिए 13 मार्च तक की समय सीमा तय की थी।

Image

कॉपियों की चेकिंग का काम हुआ पूरा, जानें कब तक आ सकता है बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th 12th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड में इंटर की कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद अब मैट्रिक (10वीं) की कॉपियों का मूल्यांकन भी समाप्त हो गया है। Bihar School Examination Board (BSEB) ने 10वीं की कॉपियां जांचने के लिए 13 मार्च तक की समय सीमा तय की थी।मूल्यांकन केंद्रों पर केवल सब्जेक्टिव प्रश्नों की कॉपियां जांची गईं। वहीं ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की जांच पटना स्थित बोर्ड मुख्यालय में ओएमआर शीट के माध्यम से की जा रही है। अब बोर्ड की ओर से इंटर और मैट्रिक दोनों परीक्षाओं के टॉपर छात्रों की जांच (वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मेरिट सूची में आने वाले छात्रों की कॉपियां दोबारा भी जांची जाएंगी।

कब आ सकता है रिजल्ट

केंद्राधीक्षकों के अनुसार बोर्ड 25 मार्च तक इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इंटर की कॉपियों की जांच 10 मार्च को ही पूरी कर ली गई थी। वहीं मैट्रिक परीक्षा की कॉपी भी जांच ली गई हैं। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मार्च के आखिरी में या 1 अप्रेल तक जारी किया जा सकता है।

Bihar Board 2026 Result Live Update के लिए इस पेज पर जाएं - BSEB 10th 12th Result 2026

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे करें चेक?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • सबसे पहले Bihar School Examination Board की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • 10वीं के छात्र Matric Result 2026 और 12वीं के छात्र Intermediate Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

अगर पिछले साल के नतीजों की बात करें, तो Bihar School Examination Board ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को जारी किया था। उस साल कुल मिलाकर 82.11 प्रतिशत छात्र-छात्राएं परीक्षा में पास हुए थे। जबकि बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 का रिजल्‍ट 86.50% गया था।

छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article