एजुकेशन

Bihar Board 10th 12th result 2024: होली से पहले टॉपर्स की हैंडराइटिंग का होगा मिलान, जानें कब आएंगे बिहार बोर्ड 10वीं- 12वीं के नतीजे

Bihar Board 10th 12th result 2024 Date and time: बिहार बोर्ड से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स को अपने नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। होली से पहले टॉपर्स की हैंडराइटिंग मिलान होगा और उम्मीद की जा रही है, तुरंत रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Image

Bihar Board 10th 12th Result 2024 Date and Time

BSEB Bihar Board 10th 12th result 2024 Date and Time: बिहार बोर्ड से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले 30 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को अपने नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। होली से पहले टॉपर्स की हैंडराइटिंग मिलान होगा और उम्मीद की जा रही है, तुरंत रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। BSEB ने क्लास 12th की बोर्ड परीक्षाएं 1 से 12 फरवरी तक एवं दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 से 23 फरवरी तक किया था। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर घोषित किया जायेगा जिसे चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा।

हैंडराइटिंग का मिलान होगा

बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का इंटरव्यू आज यानी 12 मार्च 2024 से किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च 2024 के बीच और क्लास 10th का परिणाम 31 मार्च 2024 तक घोषित किया जा सकता है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की उत्तर-पुस्तिकाओं में हैंडराइटिंग का मिलान किया जाएगा।

Bihar Board Result 2024: इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
  • यहां रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको मांगी गयी डिटेल जैसे रोल कोड/ रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

कब हुई थीं बिहार बोर्ड की परीक्षाएं

बता दें कि बिहार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 1 से 12 फरवरी संपन्न करवाई गयी थी वहीं मैट्रिक की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 से 23 फरवरी तक किया था। बिहार बोर्ड की ओर से इस वर्ष 30 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से 16 लाख स्टूडेंट्स ने मैट्रिक परीक्षा और 15 लाख स्टूडेंट्स ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लिया था। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की उत्तर-पुस्तिकाओं में हैंडराइटिंग का मिलान किया जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article