एजुकेशन

Bihar BEd CET Result 2024: बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Bihar BEd CET Entrance Result 2024: बिहार के कॉलेजों में बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को बिहार Bihar BEd CET की ऑफिशियल वेबसाइट- biharcetintbed-brabu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2024

Photo : Times Now Digital

Bihar BEd CET Entrance Result 2024: बिहार में बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार के कॉलेजों में बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को बिहार Bihar BEd CET की ऑफिशियल वेबसाइट- biharcetintbed-brabu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार बीएड सीईटी का आयोजन 29 सितंबर 2024 को किया गया। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2024 से शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 16 सितंबर 2024 तक का समय मिला था। परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Bihar BEd CET Entrance Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- biharcetintbed-brabu.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updats के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Bihar BEd CET Entrance Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Check Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Bihar BEd CET Entrance Result 2024 Direct Link यहां डायरेक्ट करें चेक।

इन कॉलेजों में होगा एडमिशन

  • बैद्यनाथ शुक्ल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, वैशाली, बिहार- 100 सीटें
  • बसुंधरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, मुजफ्फरपुर, बिहार- 100 सीटें
  • माता सीता सुंदर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सीतामढी, बिहार- 100 सीटें
  • शहीद प्रमोद बी.एड. कॉलेज, मुजफ्फरपुर, बिहार- 100 सीटें
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 30% अंक यानी 36 अंक लाना अनिवार्य होगा। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 35% यानी 42 अंक लाना अनिवार्य होगा।
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article