Bihar APO Answer Key 2026 Pdf: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने BPSC APO भर्ती परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आंसर की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने दिए गए जवाबों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं।
BPSC APO की परीक्षा 15 जुलाई 2026 को बिहार के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्टों में हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चली थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 300 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: DSSSB Recruitment 2026: चौकीदार और सफाई कर्मचारी की भर्ती के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, 10वीं पास करें अप्लाई
| BPSC APO Answer Key 2026: जरूरी जानकारी |
Bihar APO Answer Key 2026 Download कैसे करें?
आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘Important Announcements’ सेक्शन खोलें।
3. यहां BPSC APO Answer Key 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
4. आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
5. स्क्रीन पर खुलने वाली PDF में अपने उत्तरों का मिलान करें।
उम्मीदवार आगे की जानकारी, आपत्ति प्रक्रिया के अपडेट और भर्ती से जुड़े नोटिस के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
