एजुकेशन

CBSE CTET 2026 की सिटी स्लिप जारी, ctet.nic.in से करें डाउनलोड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार 27 नवंबर 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपनी परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी देख सकते हैं।

Image

CBSE CTET 2026 की सिटी स्लिप जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

CTET City Slip 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार 27 नवंबर 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपनी परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी देख सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 12 और 13 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। सिटी स्लिप जारी होने से उम्मीदवारों को पहले ही पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। इससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और यात्रा की तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

CTET City Slip 2026: Key Highlight

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामCTET December 2026
आयोजन संस्थाCBSE
सिटी स्लिप जारी होने की तारीख27 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीख12 और 13 दिसंबर 2026
परीक्षा का मोडऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटctet.nic.in
लॉगिन डिटेलएप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है CBSE का नया एजुकेशन एक्सपीरियंस सेंटर

ऐसे चेक करें अपनी परीक्षा का शहर

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर CTET City Intimation Slip 2026 Link पर क्लिक करें।

3. अब लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरें।

4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5. स्क्रीन पर आपकी परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी दिखाई देगी।

6. इसे चेक करने के बाद डाउनलोड या सेव कर लें।

एडमिट कार्ड से अलग होती है सिटी स्लिप

उम्मीदवार एक बात का खास ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं होती है। इसमें सिर्फ परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी मिलती है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे। इसलिए परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अलग से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 13 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article