एजुकेशन

UPPCS 2026 प्रील‍िम्‍स परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें किस जिले में होगी आपकी परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS प्रारंभिक परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। आयोग ने आज 27 नवंबर 2026 को यह जानकारी उपलब्ध कराई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPPCS 2026 प्रील‍िम्‍स परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी

UPPCS Exam City Slip 2026 Download: उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS प्रारंभिक परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। आयोग ने 27 नवंबर 2026 को यह जानकारी उपलब्ध कराई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नंबर की मदद से आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी देख सकते हैं। आयोग के अनुसार, PCS प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड 1 दिसंबर 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा 6 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित होगी। इस भर्ती के जरिए कुल 500 पद भरे जाने हैं।

कार्यक्रमतारीख
एग्जाम सिटी स्लिप जारी27 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी1 दिसंबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा6 दिसंबर 2026
कुल पद500
परीक्षा जिले75

दो शिफ्ट में होगी प्रारंभिक परीक्षा

UP PCS प्रीलिम्स परीक्षा 6 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी।

उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले प्रवेश मिलना शुरू होगा। वहीं, परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।

UPPCS Exam City Slip 2026 Steps to Download

1. सबसे पहले आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर PCS Preliminary Examination 2026 District Information Slip लिंक खोलें।

3. अपना OTR नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।

4. सबमिट करते ही परीक्षा जिले की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

5. इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड में मिलेगी परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी

एग्जाम सिटी स्लिप में केवल परीक्षा जिले की जानकारी दी गई है। वहीं, एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी मिलेगी। उम्मीदवार 1 दिसंबर से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच शामिल हैं। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 13 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article