एजुकेशन

IBPS PO Mains Score Card 2026 हुए जारी, तुरंत इस लिंक से करें चेक

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती की मेंस परीक्षा का स्कोर कार्ड आज 27 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार ibps.in से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

Image

IBPS PO Mains Score Card 2026 हुए जारी

IBPS PO Mains Score Card 2026 Link: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती की मेन्स परीक्षा का स्कोर कार्ड 27 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने अंक चेक कर सकते हैं। स्कोर कार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। इस भर्ती के लिए मेंस परीक्षा का रिजल्ट 19 नवंबर को जारी किया गया था। अब स्कोर कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार यह देख सकेंगे कि उन्हें परीक्षा में कितने अंक मिले हैं और अलग-अलग सेक्शन में उनका प्रदर्शन कैसा रहा।

225 अंकों के आधार पर तैयार हुआ स्कोर कार्ड

IBPS PO मेंस परीक्षा में उम्मीदवारों का मूल्यांकन दो हिस्सों में किया गया था। इसमें 200 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट और 25 अंकों का डिस्क्रिप्टिव पेपर शामिल था। इस तरह परीक्षा कुल 225 अंकों की थी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 13 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article