एजुकेशन

Allahabad हाई कोर्ट ने जारी किया RO ARO परीक्षा की सिटी स्लिप, 8 दिसंबर से होगी परीक्षा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 27 नवंबर 2026 को इन पदों की प्रारंभिक परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर अपनी परीक्षा के शहर की जानकारी देख सकते हैं।

Image

Allahabad High Court RO ARO Exam City Slip 2026

Allahabad High Court RO ARO Exam City Slip 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिव्यू ऑफिसर (RO), असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। हाईकोर्ट ने 27 नवंबर 2026 को इन पदों की प्रारंभिक परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर अपनी परीक्षा के शहर की जानकारी देख सकते हैं। हाईकोर्ट की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, भर्ती परीक्षा का पहला चरण 8, 9 और 10 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा उत्तर प्रदेश के 14 शहरों में अलग-अलग शिफ्ट में होगी।

OMR नहीं, अब CBT मोड में होगी परीक्षा

इस भर्ती परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। पहले परीक्षा OMR शीट के माध्यम से कराने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब इसे कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का संचालन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) करेगी।

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाइलाहाबाद हाईकोर्ट
पदRO, ARO और कंप्यूटर असिस्टेंट
सिटी स्लिप जारी27 नवंबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा8, 9 और 10 दिसंबर 2026
परीक्षा केंद्रों की संख्याउत्तर प्रदेश के 14 शहर
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
परीक्षा एजेंसीTCS
आधिकारिक वेबसाइटallahabadhighcourt.in

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SIDBI बैंक में नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 1.45 लाख तक

ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा की सिटी स्लिप

उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से अपनी परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. सबसे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।

2. होमपेज पर RO/ARO/Computer Assistant Recruitment Examination 2026 के सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।

4. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या यूजर आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।

5. लॉगिन या सबमिट बटन पर क्लिक करें।

6. आपकी सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।

7. इसमें परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी चेक करें।

8. स्लिप डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड से अलग होती है सिटी स्लिप

उम्मीदवार ध्यान रखें कि सिटी इंटीमेशन स्लिप में केवल परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी मिलती है। इसे एडमिट कार्ड न समझें। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे भी डाउनलोड करना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 13 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article