Bihar 70th CCE Result 2025 Declared: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। बीपीएससी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक संदेश जारी किया जिसमें लिखा है "एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 2027 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।" अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो रिजल्ट देखने के लिए आपको आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
आयोग द्वारा ट्वीट में यह भी लिखा है कि "अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर कुछ घंटों पश्चात अपना परीक्षाफल देख सकेंगे।" इसका मतलब यदि आप अभी रिजल्ट लिंक तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो कुछ देर इंतजार करने की जरूरत है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: Explained: योग में बनाना है करियर तो करें ये कोर्स, लाइफ हो जाएगी सेट, मिलेगी लाखों की सैलरी वाली नौकरी
BPSC के मुताबिक Bihar 70th CCE Exam का आयोजन 25 से 30 अप्रैल 2025 तक पटना के 32 केंद्रों पर किया गया था। इसमें कुल 20,034 उम्मीदवार शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा का परिणाम 16 दिसंबर 2025 को आया था, जिसमें 5,401 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की गई है।
Bihar 70th Combined Competitive Exam 2025 Result - रिजल्ट ऐसे देख सकेंगे
- सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर Latest Updates सेक्शन में जाएं।
- 70th Combined Competitive Examination Final Result लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF खुल जाएगी।
- PDF में नाम या रोल नंबर सर्च करके अपना परिणाम चेक करें।
- रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।
BPSC ने बताया कि फाइनल रिजल्ट के आधार पर विभिन्न प्रशासनिक और अन्य सेवाओं के पदों पर चयन किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET UG Re Exam 2026: नागपुर के छात्र को अबू धाबी में सेंटर मिलने पर NTA ने दी सफाई
