CBSE Board Exam 2027 Datesheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं (CBSE Board Exam 2027) की तारीखों को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। हाल ही में बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की 'लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स' (LOC) सबमिशन प्रक्रिया की घोषणा की। इसके बाद, अब सभी की निगाहें बोर्ड परीक्षा की डेटशीट (CBSE Board Exam Date Sheet 2027) पर टिकी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के पैटर्न के अनुसार, सीबीएसई द्वारा इस सप्ताह या जल्द ही 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
कब तक जारी हो सकती है डेटशीट?
सीबीएसई के पिछले रिकॉर्ड को देखें तो बोर्ड परीक्षा की तारीखें अक्सर परीक्षा शुरू होने से लगभग 3 से 4 महीने पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दी जाती हैं। माना जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की विषयवार डेटशीट एक साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। आमतौर पर सीबीएसई की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होती हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन जनवरी के पहले सप्ताह से आयोजित किए जाते हैं। इसके अनुसार, अगर बात करे तो डेट की घोषणा इस सप्ताह या सितंबर के अंतिम सप्ताह में किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET SS 2025: नीट एसएस का क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल घटकर हुआ 30वां पर्सेंटाइल, NBEMS ने जारी किया संशोधित कटऑफ
डेटशीट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
एक बार जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
स्टेप 1 - सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर 'Main Website' या 'Academic Website' के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - 'Latest @CBSE' सेक्शन के अंतर्गत "CBSE Class 10th Date Sheet 2027" या "CBSE Class 12th Date Sheet 2027" के लिंक पर क्लिक करें। (एक्टिव होने के बाद)
स्टेप 4 - स्क्रीन पर विषयवार परीक्षा तिथियों की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
स्टेप 5 - इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर लें।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
सोशल मीडिया पर डेटशीट और भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें। केवल आधिकारिक पोर्टल cbse.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को ही सच मानें। डेटशीट जारी होने से पहले छात्र अपने सिलेबस को पूरा करने और सैंपल पेपर्स हल करने पर ध्यान केंद्रित करें ताकि परीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के नियम
बता दें कि विंटर बाउंड (सर्दियों वाले) स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में आयोजित की जाती हैं, जबकि सामान्य स्कूलों के लिए ये 1 जनवरी से शुरू होंगी। इस दौरान कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए सीबीएसई द्वारा बाहरी परीक्षक और ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के अंक उसी दिन सीबीएसई के 'ओएसीडी' (OACD) पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
पासिंग मार्क्स
कक्षा 10वीं में थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों मिलाकर कुल 33% अंक अनिवार्य हैं। प्रत्येक विषय में छात्रों को 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। तभी वह पास माने जाएंगे।
कक्षा 12वीं में थ्योरी परीक्षा में 33% अंक और प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट परीक्षा में 33% अंक अलग-अलग लाना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने की स्थिति में छात्र की कंपार्टमेंट आ सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2026: इन 5 प्रमुख सरकारी भर्तियों में आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई
परीक्षा की तैयारी के लिए स्ट्रेटजी
छात्र सीबीएसई की अकादमिक वेबसाइट (cbseacademic.nic.in) पर उपलब्ध नवीनतम Sample Question Papers (SQP) और मार्किंग स्कीम का अभ्यास करें। परीक्षा हॉल में समय के सही उपयोग के लिए पिछले 3-5 वर्षों के क्वेश्चन पेपर्स को निश्चित समय सीमा में हल करने का अभ्यास करें। परीक्षा की तैयारी के दौरान बनाए गए फॉर्मूला, नोट्स और शॉर्ट नोट्स आदि बनाएं और अंतिम समय में रिवाइज करने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
