एजुकेशन

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: स्पोर्ट्स कोटा के तहत 521 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों के स्पोर्ट्स कोटा के तहत सीआरपीएफ ने हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) पदों की भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन 12 अक्टूबर से शुरू होंगे।

Image

CRPF Sports Quota Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के पास सीआरपीएफ में सरकारी नौकरी प्राप्त कर देश की सेवा करने का एक बेहतरीन अवसर है। जी हां, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा 2026 के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इस बंपर भर्ती के लिए योग्य पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में सीआरपीएफ द्वारा एक नोटिस भी जारी किया गया है, जिसमें भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी जैसे आवेदन की तिथि, पदों की संख्या, स्पोर्ट्स की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, एलिजिबिलिटी, आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी विस्तार में दी गई है। अगर आप भी इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आवेदन शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। लेकिन उससे पहले यह जान लें कि भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्या है?

CRPF Sports Quota Recruitment 2026 मुख्य विवरण

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
आयोजक संस्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)मंच/विभाग गृह मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Home Affairs)
पदों के नामहेड कांस्टेबल (GD) एवं कांस्टेबल (GD) - स्पोर्ट्स कोटा
कुल रिक्तियां521 पद (182 HC + 339 CT)
आवेदन का मोडऑनलाइन (Online)
आवेदन की शुरुआत12 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि11 नवंबर 2026
आवेदन में सुधार की तिथि12 से 14 नवंबर 2026
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE Board Exam 2027 Datesheet: क्या इस सप्ताह जारी हो सकती है सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट? यहां देखें संभावित डेट

पदवार एवं वर्गवार रिक्तियों का ब्योरा

1. हेड कांस्टेबल / जनरल ड्यूटी (HC/GD)

पुरुष (Male) - 150 पद

महिला (Female) - 32 पद

कुल रिक्तियां - 182 पद

2. कांस्टेबल / जनरल ड्यूटी (CT/GD)

पुरुष (Male): 258 पद

महिला (Female): 81 पद

कुल रिक्तियां: 339 पद

स्पोर्ट्स के अनुसार पदों का विवरण

खेल विधाएंपद
एक्वेटिक्स (तैराकी, डाइविंग, वॉटर पोलो)60
तीरंदाजी3
एथलेटिक्स101
बैडमिंटन5
बास्केटबॉल16
बॉडी बिल्डिंग11
बॉक्सिंग20
फ़ुटबॉल22
जिम्नास्टिक्स12
हैंडबॉल12
हॉकी15
जूडो16
कबड्डी27
कराटे17
शूटिंग53
ताइक्वांडो14
वॉलीबॉल20
वॉटर स्पोर्ट्स (कायाकिंग, कैनोइंग, रोइंग)20
वेटलिफ़्टिंग19
वुशु20
कुश्ती26
योग (योगासन)12
कुल521

चयनित उम्मीदवारों को कितने मिलेगा वेतन

जनरल ड्यूटी हेड कांस्टेबल पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-04 के तहत 25,500 – 81,100 रुपये तक दिया जाएगा। जबकि जनरल ड्यूटी कांस्टेबल पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-03 के अनुसार 21,700 – 69,100 रुपये दिया जाएगा।

सीआरपीएफ में भर्ती के लिए क्या है एलिजिबिलिटी

- कांस्टेबल (GD) पदो के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (माध्यमिक) कक्षा पास होना अनिवार्य है।

- हेड कांस्टेबल (GD) पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।

- अभ्यर्थियों ने आधिकारिक अधिसूचना में सूचीबद्ध राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं, अंतर-विश्वविद्यालय चैंपियनशिप या राष्ट्रीय स्कूल खेलों में पिछले 2 से 3 वर्षों के दौरान पदक जीता हो या देश/राज्य/यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया होना अनिवार्य है तभी वह आवेदन कर पाएंगे।

- भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

- सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के लिए क्या है सिलेक्शन प्रोसेस

दस्तावेज़ सत्यापन - खेल उपलब्धि प्रमाण पत्रों और शैक्षणिक सर्टिफिकेट्स की जांच।

शारीरिक मानक परीक्षण (PST) - ऊंचाई (Height) और सीने (Chest - केवल पुरुषों के लिए) की माप।

स्पोर्ट्स ट्रायल - संबंधित खेल में अभ्यर्थी के कौशल और प्रदर्शन का मूल्यांकन।

विस्तृत मेडिकल परीक्षण - शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल साइन
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • फोटो आईडी (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र

भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन

1. सबसे पहले सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर मौजूद 'Recruitment' सेक्शन में जाकर स्पोर्ट्स कोटा 2026 से जुड़े नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

3. अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।

4. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी पर्सनल, एकेडमिक और स्पोर्ट्स डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरें।

5. पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अपने संबंधित स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

6. अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

हेल्पलाइन नंबर

आवेदन के दौरान या भर्ती से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या या पूछताछ के लिए अभ्यर्थी सीआरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर 011-26160255 पर संपर्क कर सकते हैं और इस प्रकार अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

भर्ती के लिए क्या है आवेदन शुल्क

सीआरपीएफ स्पोर्ट्स कोटा के तहत होने वाली कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल जीडी पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि फीस का भुगतान श्रेणी के आधार पर करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। जबकि महिला उम्मीदवार, एससी, एसटी और एक्स-सर्विसमैन के लिए आवेदन का कोई शुल्क नहीं है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article