एजुकेशन

Sarkari Naukri 2026: इन 5 प्रमुख सरकारी भर्तियों में आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2026: केंद्रीय और राज्य स्तरीय सरकारी संस्थानों में 5 बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अपनी पात्रता के आधार पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Image

Sarkari Naukri 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों/लाखों उम्मीदवारों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। विभिन्न केंद्रीय और राज्य स्तरीय सरकारी संस्थानों द्वारा निकाली गई 5 बड़ी भर्ती परीक्षाओं के लिए आज ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने इन भर्ती के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह कंपनियों द्वारा जारी नोटिफिकेशन पहले चेक करें और पात्रता के आधार पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

जिन पांच बड़ी सरकारी भर्तियों के लिए आज आवेदन की लास्ट डेट है, इनमें सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन (SECI), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), तमिलनाडु न्यूजप्रिंट एंड पेपर्स लिमिटेड (TNPL) और राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना फॉर्म सबमिट नहीं किया है, वे बिना किसी देरी के इसे पूरा करें, क्योंकि इनके लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा और विंडो बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

1. SECI Recruitment 2026

सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने रेगुलर और फिक्स्ड-टर्म आधार पर 28 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। बीई/बीटेक, सीए/सीएमए या एलएलबी डिग्री धारक अनुभवी अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल seci.co.in पर जाकर आज शाम 5 बजे से पहले आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इसे सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा और अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी।

बता दें कि SECI द्वारा ऑफिसर लीगल (1), सीनियर इंजीनियर (11), डेप्युटी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल - 4), डेप्युटी मैनेजर (3) पदों के लिए की जा रही है। जबकि जनरल मैनेजर (1), डेप्युटी जनरल मैनेजर (1), डेप्युटी मैनेजर (3), अकाउंट ऑफिसर, ऑफिसर और इंजीनियर पदों के एक एक पद के लिए है।

2. BEL Recruitment 2026

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस ट्रेड में 14 डिप्टी इंजीनियर पदों के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। योग्य उम्मीदवार bel-india.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को को 40,000-1,40,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

3. MPESB SI & Subedar Recruitment 2026

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर (SI) के 504 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की विंडो आज बंद हो जाएगी। इच्छुक ग्रेजुएट अभ्यर्थी esb.mp.gov.in पर जाकर तुरंत अप्लाई करें। इन पदों के लिए चयन प्रीलिम्स, मेंस, पीईटी/पीएमटी, इंटरव्यू, मेडिकल और डीवी के आधार पर होगा। इन पदों पर सैलरी पे लेवल 9 के अनुसार प्रदान की जाएगी।

सूबेदार81
सब-इंस्पेक्टर (स्पेशल आर्म्ड फोर्स – SAF) – केवल पुरुष69
सब-इंस्पेक्टर (डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव फोर्स – DEF)312
सब-इंस्पेक्टर (आर्म्स) – टेक्निकल10
सब-इंस्पेक्टर (फोटो) – टेक्निकल9
सब-इंस्पेक्टर (क्वेश्चन्ड डॉक्यूमेंट – Q.D.) – टेक्निकल4
सब-इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) – टेक्निकल22
कुल योग504

4. TNPL Manager Level Recruitment 2026

तमिलनाडु न्यूजप्रिंट एंड पेपर्स लिमिटेड में मैनेजर लेवल के 5 विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योग्यता एवं पात्रता जांचकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें। बता दें कि भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन बायोडाटा के आधार पर होगा।

सहायक महाप्रबंधक (मार्केटिंग)बेंगलुरु1
मुख्य प्रबंधक (मार्केटिंग)एर्नाकुलम1
प्रबंधक (मार्केटिंग) / उप-प्रबंधक (मार्केटिंग)मुंबई1
उप-प्रबंधक (मार्केटिंग) / सहायक प्रबंधक (मार्केटिंग)अहमदाबाद1
सहायक प्रबंधक (सेक्रेटेरियल)कॉर्पोरेट ऑफिस, चेन्नई1
कुल5

5. Central University of Rajasthan Non-Teaching

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय (CURAJ) में जूनियर इंजीनियर, एलडीसी, लैब अटेंडेंट और किचन अटेंडेंट के 4 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज अंतिम तिथि है। अभ्यर्थी curaj.ac.in पर ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद 28 सितंबर तक अपनी हार्ड कॉपी भी यूनिवर्सिटी कार्यालय भेजना न भूलें। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 1 और 2 के आधार पर सैलरी प्रदान की जाएगी।

जूनियर इंजीनियर (सिविल) – कॉन्ट्रैक्ट पर01 (UR)
लोअर डिवीज़न क्लर्क – रेगुलर01 (UR)
किचन अटेंडेंट – रेगुलर01 (UR)
लैबोरेटरी अटेंडेंट – रेगुलर01 (OBC)

आवेदन के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

अंतिम समय के ट्रैफिक से बचें: सर्वर डाउन या पेमेंट फेल्योर जैसी तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अंतिम समय का इंतजार न करें।

पेमेंट रसीद: फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन शुल्क की पेमेंट रसीद और फाइनल एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

पात्रता की जांच: फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) में दी गई शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को ध्यान से पढ़ लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article