एजुकेशन

NEET SS 2025: नीट एसएस का क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल घटकर हुआ 30वां पर्सेंटाइल, NBEMS ने जारी किया संशोधित कटऑफ

NEET SS 2025: एनबीईएमएस द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए नीट एसएस 2025 के क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल को 50वें पर्सेंटाइल से घटाकर 30वां पर्सेंटाइल कर दिया गया है।

Image

NEET SS 2025 (Photo - AI/Newsroom Verified)

NEET SS 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए नीट एसएस (NEET SS) 2025 अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी की है। 22 सितंबर को बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, नीट एसएस 2025 के क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल को 50वें पर्सेंटाइल से घटाकर 30वां पर्सेंटाइल कर दिया गया है। इस फैसले से अब वे सभी उम्मीदवार पास घोषित किए गए हैं जिन्होंने अपने संबंधित प्रश्न पत्र समूह में 30वां या उससे अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त किया है।

विषय और समूह के अनुसार 30वें पर्सेंटाइल का कटऑफ स्कोर

NBEMS द्वारा विभिन्न प्रश्न पत्र समूहों के लिए 600 में से जारी किया गया नया कट-ऑफ स्कोर इस प्रकार है: -

एनेस्थिसियोलॉजी ग्रुप249
क्रिटिकल केयर मेडिसिन ग्रुप254
ENT ग्रुप247
मेडिकल ग्रुप175
मेडिकल ऑन्कोलॉजी ग्रुप180
माइक्रोबायोलॉजी ग्रुप306
ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी ग्रुप325
ऑर्थोपेडिक्स ग्रुप256
पीडियाट्रिक ग्रुप231
पैथोलॉजी ग्रुप238
फार्माकोलॉजी ग्रुप213
साइकियाट्री ग्रुप302
रेडियोडायग्नोसिस ग्रुप315
रेस्पिरेटरी मेडिसिन ग्रुप285
सर्जिकल ग्रुप243

रैंक, स्कोरकार्ड जुड़ी जानकारी

अभ्यार्थी ध्यान दें कि बोर्ड द्वारा 23 जनवरी 2026 को घोषित प्रश्न पत्र समूह-विशेष रैंक में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके अलावा, अभ्यर्थियों के लिए कोई नया स्कोर कार्ड भी जारी नहीं किया जाएगा।

MBBS अंकों का सत्यापन

अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में दिए गए MBBS प्रोफेशनल परीक्षाओं के कुल अंकों का सत्यापन काउंसलिंग/प्रवेश के समय मूल दस्तावेजों से किया जाएगा। यदि टाई (Tie) को तोड़ने के लिए दिए गए अंक गलत पाए जाते हैं, तो अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि अनुचित साधनों पर कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी द्वारा अनुचित साधनों का प्रयोग पाया जाता है, तो NBEMS और MCC द्वारा दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारी रद्द मानी जाएगी।

6 हजार अतिरिक्त डॉक्टरों को मिलेगा काउंसलिंग में शामिल होने का मौका

क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल में की गई इस महत्वपूर्ण कटौती से देश भर के लगभग 6,000 अतिरिक्त डॉक्टर अब स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र हो गए हैं। इस फैसले से सुपर स्पेशलिटी की रिक्त पड़ी 1,857 सीटों को भरने में काफी सहूलियत मिलेगी।

काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण नियम

ऐसे अभ्यर्थी जो पहले के काउंसलिंग राउंड में सीट प्राप्त कर चुके हैं या किसी संस्थान में प्रवेश ले चुके हैं, उन्हें सीट अपग्रेड करने के उद्देश्य से इस विशेष राउंड में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। इस नियम का मुख्य उद्देश्य पहले से आवंटित सीटों को सुरक्षित रखना और रिक्त बची सीटों पर आवंटन प्रक्रिया के दौरान उन्हें दोबारा खाली होने से रोकना है।

सहायता और संपर्क केंद्र

काउंसलिंग या संबंधित किसी भी प्रश्न या समस्या के निवारण के लिए अभ्यर्थी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं या एनबीईएमएस के आधिकारिक कम्यूनिकेशन वेब पोर्टल exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर अपनी समस्या लिख सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article