Kushal Tanwar On Wedding And Divorce: रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आने वाले कई सेलेब्स ने अपनी जिंदगी के बड़े बड़े सीक्रेट खोले हैं और अब इस लिस्ट में कुशल तंवर (Kushal Tanwar) उर्फ गुल्लू भी जुड़ गए हैं। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में गुल्लू अच्छा गेम खेल रहे हैं, लेकिन अब वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा सबसे बड़ा राज खोलते हुए नजर आए। शो में गुल्लू ने खुलासा किया कि वह तलाकशुदा हैं और उनकी शादी एक साल भी नहीं चली थी। इस बारे में गुल्लू ने काजी तौकीर से बातचीत की और तलाक का कारण भी बताया। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू की चाल से आम्रपाली-लव की दोस्ती में दरार, बिग बॉस ने छीनी 2 सदस्य की लाइफलाइन
कुशल तंवर ने खोला शादी और तलाक का राज
बीते एपिसोड में काजी तौकीर से गुल्लू अपने रियलिटी शो के सफर और जिंदगी में झेली हुई चीजों के बारे में बात करते हैं। इस मौके पर वह खुलासा करते हैं कि उन्होंने जो जो झेला है, वह यहां पर किसी ने नहीं झेला। गुल्लू बताते हैं कि उनका डिवॉर्स हो चुका है। काजी तौकीर इस बात पर विश्वास नहीं करते और फिर गुल्लू अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दिनों के बारे में बताते हैं और तलाक की वजह भी बताते हैं। गुल्लू ने बताया कि परिवार के प्रेशर में आकर उन्होंने शादी की और उनका ये रिश्ता 4-5 महीने ही चल पाया। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: एमसी स्टेन को कॉपी कर रहे हैं Yung DSA! सलमान खान से भी बोला झूठ; पुराने वीडियोज ने खोली पोल
