एजुकेशन

Bihar Board 12th Inter Result 2024 Link: हो गई तैयारी, जल्द एक्टिव होगा रिजल्ट का लिंक, इन 5 स्टेप से पाएं मार्कशीट

Bihar Board 12th Inter Result 2024 Link online: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस साल 13 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं। परीक्षा का रिजल्ट बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से जारी होगा। रिजल्ट की घोषणा बिहार बोर्ड की वेबसाइट results.biharboardonline.com या secondary.biharboardonline.com पर होगी। छात्र वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024

Photo : Times Now Digital

Bihar Board 12th Inter Result 2024 Link, Check Result here: बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बिहार बोर्ड की तरफ से कॉपी चेकिंग के बाद टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी हो चुका है। अब 12वीं का रिजल्ट जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

बिहार बोर्ड की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com या secondary.biharboardonline.com पर रिजल्ट जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए रोल कोड और रोल नंबर की मदद से मार्कशीट हासिल कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं की मार्कशीट पाने का सबसे आसान तरीका नीचे देख सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2024 इन स्टेप्स से पाएं मार्कशीट

स्टेप 1: सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com या secondary.biharboardonline.com पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Annual Results of Senior Secondary 2024 के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद Check Results के लिंक पर जाना होगा।

स्टेप 4: अगले पेज पर Roll Number और Roll Code डालकर कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।

स्टेप 5: मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Bihar Board 12th Result 2024: 13 लाख छात्रों को इंतजार

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा इस साल 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी।

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने से पहले बिहार बोर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल- @officialbseb पर नजर रखें। रिजल्ट के बारे में यहां सूचित किया जाएगा। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट onlinebseb.in.result-php.co, results.biharboardonline.com या secondary.biharboardonline.com पर जारी होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article