एजुकेशन

AIBE 21: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के लिए आज से शुरू हो गए आवेदन, ये रहा रजिस्ट्रेशन लिंक

AIBE 21 Registration Begins: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। LLB या LLM ग्रेजुएट जो भारत में लॉ की प्रैक्टिस करना चाहते हैं, वे खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जानें क्या है अंतिम तिथि

Image

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के लिए आज से शुरू हो गए आवेदन

AIBE 21 Registration Begins: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 के लिए पंजीकरण आज से शुरू कर दिया है। LLB या LLM ग्रेजुएट जो भारत में लॉ की प्रैक्टिस करना चाहते हैं यानी 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' (CoP) प्राप्त करना चाहते हैं, वे खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जानें AIBE 21 Registration Last Date क्या है? और कौन कर सकता है आवेदन

इच्छुक छात्र ऑनलाइन मोड से बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर AIBE 21 Online Form भर सकते हैं। आपको पता ही होगा कि इस साल से BCI ने छात्रों के लिए दो बार एग्जाम आयोजित कराने का निर्णय लिया है।

AIBE 21 Registration Website

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 के लिए पंजीकरण allindiabarexamination.com पर जाकर कर सकेंगे।

AIBE 21 Registration Date (Imp)

Events Date
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 11 फरवरी, 2026
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 30 अप्रैल, 2026
फीस भुगतान की लास्ट डेट 1 मई, 2026
करेक्शन विंडो3 मई, 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 22 मई, 2026
एग्जाम की डेट (AIBE XXI Exam) 7 जून, 2026

ध्यान रहे, अगर आप AIBE 21 Registration 2026 Deadline मिस कर देते हैं, तो BCI एक्सटेंशन नहीं देगा।

जानें क्या है फीस और कैसे करें आवेदन

AIBE 21 Registration Fees

  • सामान्य/ ओबीसी (General/ OBC): 3,560 रुपये
  • एसटी/ एससी (SC/ST): 2,560 रुपये

रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद कोई भी एप्लीकेशन स्वीकार नहीं की जाएगी।

AIBE 21 Registration Step by Step

सभी छात्र AIBE 21 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होमपेज पर 'AIBE 21 Registration Link' पर क्लिक करें।
  • फिर, स्टेट एनरोलमेंट नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर रजिस्टर करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त लॉगइन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर साइन-इन करें।
  • फिर, अपने ऑरिजनल फोटो/ हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  • आखिरी में रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें और भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

संबंधित अन्य जानकारी के लिए allindiabarexamination.com पर जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article