एजुकेशन

CBSE की मार्कशीट में CGPA, परसेंटेज और ग्रेड का क्या मतलब होता है? आसान भाषा में समझें

What Is CGPA, Percentage And Grades Meaning: अक्सर 10वीं 12वीं के छात्र ग्रेड, पर्सेंटेज और सीजीपीए को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि सीबीएसई की मार्कशीट में सीजीपीए, ग्रेड और पर्सेंटेज का क्या मतलब होता है।

Image

What Is CGPA, Percentage And Grades: सीजीपीए, पर्सेंटेज और ग्रेड का क्या मतलब होता है

What Is CGPA, Percentage And Grades Meaning: सीबीएसई 10वीं 12वीं की मार्कशीट में छात्रों के विषयवार मार्क्स, कुल मार्क्स और पासिंग पर्सेंटेज के साथ कई तरह की जानकारी देखने को (What Is CGPA) मिलती है। कई बार छात्र इसमें कई तरह की जानकारी को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सीबीएसईट की मार्कशीट में सीजीपीए, ग्रेड और पर्संटेज का क्या मतलब होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

What Is CGPA Meaning: CGPA क्या होता है?

सबसे पहले आपको बता दें कि CGPA फुलफॉर्म कम्युलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज (Cumulative Grade Point Average) होता है। वहीं आसान भाषा में समझें तो यह अलग-अलग विषयों में मिले ग्रेड पॉइंट का औसत होता है। इसे आमतौर पर 10 के स्केल पर दर्शाया जाता है। CGPA से छात्र के शैक्षणिक प्रदर्शन का एक समग्र अंदाजा मिलता है। उदाहरण के लिए अगर किसी छात्र के पांच विषयों के ग्रेड पॉइंट 8, 9, 8, 9 और 8 हैं, तो इनका औसत 8.4 होगा। यही उसकी सीजीपीए होगा।

What Is Percentage: पर्सेंटेज क्या होता है

परसेंटेज यानी प्रतिशत यह बताता है कि छात्र ने कुल निर्धारित अंकों में से कितने प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पर्सेंटेज निकालने के लिए प्राप्त अंकों को कुल मार्क्स से भाग देकर 100 से गुणा किया जाता है।

What Is Grade: ग्रेड का क्या मतलब है?

ग्रेड किसी विषय में छात्र के प्रदर्शन को अक्षरों या निर्धारित श्रेणियों के रूप में दिखाता है। उदाहरण के लिए, A1, A2, B1 और B2 जैसे ग्रेड इस्तेमाल किए जा सकते हैं। सामान्य तौर पर अच्छे ग्रेड बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

CGPA और पर्सेंटेज में क्या अंतर होता है

सीजीपीए और पर्सेंटेज में अंतर को लेकर बात करें तो CGPA ग्रेड पॉइंट का औसत बताता है, जबकि परसेंटेज कुल अंकों के अनुपात को दर्शाता है। दोनों की गणना का तरीका अलग है। सीजीपीए को प्रतिशत में बदलने के लिए अपने CGPA को 9.5 को गुणा करें। आपका पर्सेंटेज आ जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article