Basant Panchami 2026 Holiday: बसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ महीने में मनाया जाता है। इस दिन देश के शैक्षणिक संस्थानों समेत जगह-जगह 'देवी सरस्वती' की पूजा और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बसंत पंचमी देश के किसी एक राज्य में नहीं बल्कि पूरे भारत में मनाया जाता है। यह वसंत ऋतु और ज्ञान की देवी को समर्पित एक त्योहार है।
देश के विभिन्न राज्यों में बसंत पंचमी के दिन अवकाश होता है। इसलिए अब छात्रों और उनके माता-पिता का एक ही सवाल है कि क्या इस साल बसंत पंचमी के दिन स्कूल बंद रहेंगे या खुले रहेंगे? आइए आपको बताएं किस इस साल बसंत पंचमी के दिन भारत के किन राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। राज्यवार स्कूल बंद रहने की जानकारी नीचे दी गई है।
बसंत पंचमी पर किन राज्यों में खुले रहेंगे स्कूल
राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड समेत कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां बसंत पंचमी के दिन छुट्टी नहीं होती है। रोज की ही तरह यहां क्लास लगती है और बच्चे स्कूल जाते हैं। हालांकि ज्ञान की देवी को समर्पित इस पर्व पर स्कूलों में सरस्वती पूजा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
दिल्ली-एनसीआर में स्कूल खुले रहेंगे या बंद?
दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में बसंत पंचमी के दिन सभी स्कूल खुले रहते हैं। लेकिन प्राइवेट स्कूल अपने स्तर पर आंतरिक छुट्टी दे सकते हैं इसका अधिकार उनके पास होता है। लेकिन शहर में स्थित राज्य सरकार के स्कूल और केंद्र सरकार के स्कूलों में बसंत पंचमी के दिन अवकाश नहीं होता।
इन राज्यों में बसंत पंचमी पर है स्कूलों की छुट्टियां
बिहार, झारखंड में बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूल और कॉलेज में छुट्टी रहती है। इस दिन शैक्षणिक संस्थानों में सरस्वती पूजा के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
पश्चिम बंगाल में बसंत पंचमी के दिन बड़े स्तर पर सरस्वती पूजा की जाती है। इस दिन को यहां उत्सव के तौर पर मनाया जाता है और स्कूल-कॉलेज में आधिकारिक तौर पर अवकाश रहता है।
ओडिशा और असम में स्थानीय स्तर पर अवकाश की घोषणा की जाती है। कई जिलों में स्कूल बंद रहते हैं तो वहीं कई जिलों में स्कूल खुले रहते हैं। बसंत पंचमी के अवकाश का फैसला जिलेवार तौर पर लिया जाता है।
त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर के कुछ अन्य राज्यों में बसंत पंचमी के दिन स्कूल-कॉलेज में अवकाश रहता है।
कहां चेक करें बसंत पंचमी की छुट्टी
बसंत पंचमी के दिन बच्चे के स्कूल की छुट्टी है कि नहीं, इसकी सही जानकारी माता-पिता जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
