शहर

Delhi News: पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे कई AAP नेता और कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

Delhi News: दिल्ली के PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ FIR की मांग करते हुए आज AAP कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

Image

पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान कई AAP नेता हिरासत में लिए गए

Delhi News: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आज यानी मंगलवार 29 सितंबर को दिल्ली में दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। वह कथित थप्पड़ मामले में दिल्ली के PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कई AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

इससे पहले कल यानी सोमवार 28 सितंबर को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तिलक नगर गए थे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी सादी वर्दी में वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। इसी दौरान AAP कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी को घेर लिया और उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की। इसके बाद पुलिसकर्मी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह सहित AAP नेता और कार्यकर्ता तिलक नगर थाने पहुंचे थे। उन्होंने यहां पहुंचकर दिल्ली सरकार में PWD मंत्री परवेश साहिब सिहं वर्मा के खिलाफ कथित थप्पड़ कांड में FIR दर्ज करने की मांग की।

इसके साथ ही साहिब सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। बता दें कि यह वही साहिब सिंह हैं, जिन्हें परवेश वर्मा ने कथित तौर पर थप्पड़ मारा था। साहिब सिंह के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article