CAT 2026: देशे के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) और अन्य बी-स्कूल से एमबीए करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कैट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले, जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती हो गई है, उन्हें फॉर्म में सुधार का मौका दिया जाएगा। जी हां, आईआईएम इंदौर द्वारा इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया है, इसमें सुधार विंडो खोली जाने की जानकारी दी गई है। अगर आपसे भी आवेदन करते समय गलती हुई है तो यह आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। लेकिन इसके साथ ही आपको बता दें कि सुधार विंडो के दौरान भी कुछ निर्धारित जानकारी में ही उम्मीदवार सुधार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं फॉर्म क्या बदला जा सकता है क्या नहीं? और कब से खुलेगी सुधार विंडो?
कब खुलेगी करेक्शन विंडो
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर द्वारा कैट 2026 के एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार विंडो 5 अक्टूबर से खोली जाएगी। उम्मीदवार सुबह 10 बजे से 6 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
| विवरण | डेट | टाइम |
| आवेदन में सुधार की डेट | 5 अक्टूबर | 10 बदे |
| आवेदन में सुधार की अंतिम डेट | 6 अक्टूबर | 5 बजे |
बता दें कि कैट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 को शुरू हुई थी और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर थी। अब इंस्टीट्यूट द्वारा सुधार विंडो खोली जा रही है।
कब होगी कैट 2026 परीक्षा
बता दें कि कैट परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिन पहले ही आईआईएम द्वारा छात्रों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। बता दें कि हॉल टिकट प्रकाशित करने से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी।
किस जानकारी में किया जा सकता है बदलाव
बता दें की कैट 2026 फॉर्म में बदलाव (CAT 2026 Application Correction) केवल फोटो, साइन और टेस्ट के लिए चुने गए राज्य और शहर की पसंद यानी प्राथमिकता में बदलाव किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन फॉर्म में बदलाव पूरे ध्यान से करें, क्योंकि उसके बाद दोबारा सुधार का अवसर नहीं दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन फॉर्म में बदलाव
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो कर अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन यानी बदलाव कर पाएंगे।
स्टेप 1 - सबसे पहले आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 - अब कैट 2026 के लिए बनाया गया लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - नए खुले पेज पर EDIT/CORRECTION के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अब आपको फॉर्म में फोटो, साइन या टेस्ट स्टेट, जो भी बदलना है उसे बदलें।
स्टेप 5 - फॉर्म को सबमिट करने से पहले सही तरह से चेक करें।
स्टेप 6 - आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
अपडेट की गई जानकारी के साथ प्रिंट आउट जरूरी है। ताकि आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
