एजुकेशन

IISER Bhopal PhD Admission 2027: 12 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया

IISER Bhopal PhD Admission 2027: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) भोपाल में जनवरी 2027 PhD बैच के लिए एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2026 है।

Image

IISER भोपाल PhD एडमिशन 2027

IISER Bhopal PhD Admission 2027: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) भोपाल में PhD बैच में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। IISER भोपाल में PhD के लिए नेचुरल साइंसेज, इंजीनियरिंग साइंसेज, ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज समेत कई क्षेत्रों में रिसर्च का मौका दिया जा रहा है। यहां जनवरी 2027 बैच में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि तक का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन कर लें। हालांकि आवेदन रात 11:59 बजे तक खुले रहेंगे।

जनवरी 2027 PhD बैच में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को अधिकतम 3 साल और SC/ ST/ PD/ महिला उम्मीदवारों को 5 साल तक की उम्र में छूट दी जाएगी।

उम्मीदवार के पास साइंस, इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में चार साल की बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा साइंस में मास्टर डिग्री या इसके बराबर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आर्ट्स, कॉमर्स या संबंधित विषयों में मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं।

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास इनमें से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  • वैध GATE स्कोर
  • UGC NET, CSIR, NBHM आदि नेशनल लेवल परीक्षा में चयन
  • MHRD या UGC, IIT, IISER, IISc, IIIT जैसी संस्थाओं की ओर से आयोजित नेशनल लेवल परीक्षा में चयन
  • वर्ष 2026 की लिखित परीक्षा पास करने के बाद NBHM PhD स्कॉलरशिप इंटरव्यू के लिए चयन

बिना नेशनल एग्जाम के भी कर सकते हैं आवेदन

कुछ उम्मीदवारों को नेशनल लेवल की परीक्षा पास किए बिना भी आवेदन करने का मौका दिया गया है। इसके लिए उम्मीदवार के पास संबंधित डिग्री होनी चाहिए। इसमें 5 साल की Integrated M.Tech डिग्री, IIT से B.Tech या IISER से BS-MS डिग्री के साथ 10 में 8.0 से ज्यादा CGPA/CPI वाले उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा 4 साल की B.Tech/BE के साथ 2 साल की M.Tech/ME डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

IISER Bhopal PhD Admission प्रक्रिया क्या है?

ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सरकारी नियमों के अनुसार, इंटरव्यू में शामिल होने वाले SC/ ST उम्मीदवारों को IISER भोपाल की ओर से TA दिया जाएगा।

IISER Bhopal PhD Admission के लिए ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

1. सबसे पहले IISER भोपाल की ऑफिशियल वेबसाइट iiserb.ac.in/doaa/admission पर जाएं।

2. PhD सेक्शन में जाकर अपनी पसंद का विषय या डिसिप्लिन चुनें।

3. अब “Apply online” पर क्लिक करें।

4. अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से अकाउंट बनाएं।

5. दोबारा लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।

6. मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

7. फॉर्म को अच्छी तरह चेक करने के बाद सबमिट कर दें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले संबंधित डिसिप्लिन की योग्यता और अन्य जरूरी शर्तें ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर चेक कर लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article