एजुकेशन

Basant Panchami 2026 Holiday in UP: बसंत पंचमी को यूपी के स्कूल खुले रहेंगे या बंद, जानें 23 जनवरी को छुट्टी को लेकर अपडेट

UP School Holiday: यूपी में ठंड की छुट्टी के बीच सबसे महत्वपूर्ण सवाल ये बना हुआ है कि बसंत पंचमी को स्कूल बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। स्कूल के बच्चों के साथ अभिभावक के मन में भी यही सवाल बना हुआ है। आइए आपकी चिंता दूर करें और बताएं 23 जनवरी को छुट्टी रहेगी की नहीं।

Image

बसंत पंचमी को यूपी के स्कूल खुले रहेंगे या बंद (Photo - Canva)

UP School Holiday: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है, तो वहीं कई स्कूल ऐसे भी हैं, जहां छुट्टियों को मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आगे बढ़ाया जा रहा है। इस बीच 23 जनवरी को बसंत पंचमी का त्योहार है, जिसे उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में मनाया जाता है। इसके साथ ही 23 जनवरी को पराक्रम दिवस और सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी है। इस बीच अभिभावक और बच्चे इस दुविधा में है कि बसंत पंचमी के दिन स्कूल बंद रहेगा कि खुला रहेगा। अभिभावकों की इस चिंता को समझते हुए आइए आपको बताएं कि 23 जनवरी को यूपी में स्कूल खुले रहेंगे या बंद रहेंगे।

UP School Holiday: 23 जनवरी को स्कूल खुले रहेंगे या बंद?

बसंत पंचमी यानी 23 जनवरी 2026 को यूपी में छुट्टी रहेगी। बता दें कि बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जारी 2026 कैलेंडर में बसंत पंचमी की छुट्टी बहाल की गई है। पिछले साल 2025 में बसंत पंचमी की छुट्टी नहीं दी गई थी, जबकि 2024 में बसंत पंचमी पर अवकाश था। 2024 में छुट्टी और 2025 में अवकाश न मिलने पर प्रदेश के शिक्षकों ने इस पर आपत्ति जताई थी और इसका विरोध किया था। इसलिए इस साल के कैलेंडर में यूपी के स्कूलों में बसंत पंचमी की छुट्टी दी गई है। यानी 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश के स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

निजी स्कूलों में 23 जनवरी की छुट्टी रहेगी या नहीं इसका फैसला स्कूलों द्वारा ही किया जाएगा। अभिभावकों को सलाह है कि वह स्कूल समिति से अवकाश के संबंध में पहले ही पता कर लें या आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन चेक करें। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक आने वाले छुट्टियों की जानकारी पहले ही प्राप्त करने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट से हॉलीडे कैलेंडर 2026 जरूर डाउनलोड करें।

23 जनवरी को क्या है ?

इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई जा रही है। इस दिन शैक्षणिक संस्थानों में विद्या कि देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा 23 जनवरी को पराक्रम दिवस भी है और सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती भी मनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें - Mumbai University एग्जाम एक बार फिर स्थगित, जारी की गई नई डेटशीट, यहां देखें नया शेड्यूल

उत्तर प्रदेश में बसंत पंचमी को क्या कहा जाता है?

उत्तर प्रदेश में बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के नाम से जाना जाता है। यहां फसल कटाई के उत्सव बसंत पंचमी के दिन स्कूल बंद है। लेकिन शैक्षणिक संस्थानों समेत कई स्थानों पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ कई स्थानों पर मेला लगेगा तो वहीं कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article