बसंत पंचमी की छुट्टी है या नहीं? जानें यूपी बिहार दिल्ली राजस्थान हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड व दूसरे राज्यों में बसंत पंचमी की छुट्टी पर क्या है अपडेट
बसंत पंचमी के दिन देश के कुछ राज्यों में स्कूलों की छुट्टी होती है तो वहीं कई राज्यों में स्कूल खुले रहते हैं और रोज की तरह क्लास का आयोजन किया जाता है। भीषण ठंड को देखते हुए बीते कुछ दिनों में यूपी, बिहार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में छुट्टियां दी गई थी। अब अभिभावकों और बच्चों का सवाल ये है कि 23 जनवरी यानी बसंत पंचमी के दिन भी स्कूलों की छुट्टी है या नहीं। आइए आपकी इस दुविधा को दूर करें और बताएं किन-किन राज्यों में बसंत पंचमी का अवकाश है। बसंत पंचमी स्कूल हॉलिडे है या नहीं, दिल्ली में कल बसंत पंचमी स्कूल की छुट्टी है या नहीं
बसंत पंचमी की छुट्टी है या नहीं? जानें यूपी बिहार दिल्ली राजस्थान हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड व दूसरे राज्यों में बसंत पंचमी की छुट्टी पर क्या है अपडेट
Basant Panchami 2026 Holiday in Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव द्वारा एक होलीडे कैलेंडर 2026 जारी किया गया था। इस कैलेंडर में बसंत पंचमी की छुट्टी दी गई थी, जिसके अनुसार 23 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे। बता दें कि 2025 में स्कूलों की छुट्टी न होने पर शिक्षकों ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद इस साल छुट्टी देने का फैसला लिया गया। वहीं बात करें दिल्ली की तो, राजधानी में बसंत पंचमी के दिन स्कूलों की छुट्टी को लेकर किसी प्रकार कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। निजी स्कूल अपने अनुसार छुट्टी दे सकते हैं, हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Basant Panchami Essay In Hindi: बसंत पंचमी पर सबसे सरल व शानदार निबंध
Basant Panchami 2026 Holiday in Bihar
यूपी के अलावा बिहार में भी स्कूल की छुट्टी दी गई है। स्कूल के साथ यहां कई कॉलेज भी बंद है। राज्यभर में 23 जनवरी को सरस्वती पूजा और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बीच अभिभावकों को सलाह है कि छुट्टी को लेकर किसी भी प्रकार की कंफ्यूजन होने पर वह स्कूल से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही स्कूल की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं कि बसंत पंचमी की छुट्टी को लेकर कोई नोटिस जारी किया गया है कि नहीं। स्कूल के बने ग्रुप पर भी जानकारी ले सकते हैं।
