Assam HSLC Exam 2024, SEBA Class 10th Exam Time Table 2024: असम बोर्ड 10वीं स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, असम (SEBA) ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर परीक्षा का टाइम टेबल (SEBA HSLC Time Table 2024) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी असम बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Assam Board 10th Time Table 2024: असम बोर्ड 10वीं एग्जाम डेट
बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, असम बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 4 मार्च 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। बता दें कि पहले दिन इंग्लिश विषय की परीक्षा होगी।
SEBA Class 10th Exam 2023 Date: कब होगी प्रैक्टिकल परीक्षा
असम बोर्ड ने 10वीं थ्योरी परीक्षा के साथ ही प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट भी जारी की है। जारी सूचना के मुताबिक, असम बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 2 फरवरी और 3 फरवरी को दो शिफ्ट में होगा। बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल और थ्योरी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा।
How to Download Assam HSLC Time Table 2024
- असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर असम बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Assam Board Exam 2024: असम बोर्ड 10वीं पासिंग मार्क्स
असम बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है। बोर्ड एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
