एजुकेशन

Assam HS Result 2023: आज नहीं इस दिन आएगा असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट, resultsassam.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 22, 2023, 03:36 PM IST

Assam HS Result 2023, Assam Board Class 12th Result 2023 Date and Time: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद हायर सेकेंडरी यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in और ahsec.assam.gov.in पर जारी करने जा रहा है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन फरवरी और मार्च में किया गया था।

Image

Assam HS Result 2023 Date

Photo : iStock

AHSEC Assam HS Result 2023, Assam Board Class 12th Result 2023 Date and Time: असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) हायर सेकेंडरी (HS) यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in और ahsec.assam.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।

Assam Board HS Result 2023: कब हुई असम बोर्ड 12वीं परीक्षा

असम बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 20 मार्च तक किया गया था। वहीं, 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 1 अप्रैल तक हुई। असम बोर्ड 10वीं परीक्षा में लगभग 4,22,196 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिनके नतीजे आज यानी 22 मई को सुबह 10 बजे घोषित कर दिए गए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 72.69% दर्ज किया गया है। अब 12वीं के स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

Assam Board 10th Result 2023: कब जारी होगा रिजल्ट

असम बोर्ड रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर एक नोटिस खूब वायरल हो रहा था। जिसके अनुसार, 12वीं का रिजल्ट भी आज जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, शिक्षा मंत्री ने मामले का संज्ञान लिया और नोटिस को पूरी तरह से फर्जी बताया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं रिजल्ट की घोषणा इसी सप्ताह कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download AHSEC Assam HS Result 2023

  • असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Assam Board Class 10th Result 2023: टॉपर लिस्ट होगी जारी

असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ ही साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स की भी घोषणा की जाएगी। बता दें कि स्टूडेंट्स कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से अपनी ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article