एजुकेशन

Assam HSLC 10th Result 2025 Declared: असम बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, sebaonline.org, resultsassam.nic.in से डाउनलोड करें मार्कशीट

Assam HSLC 10th Result 2025 Declared SEBA HSLC download Marksheet sebaonline.org, resultsassam.nic.in, indiaresults.com and assamresult.in : असम बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने असम बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी वह ऑफिशियल वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Assam HSLC 10th Result 2025 Declared

Assam HSLC 10th Result 2025 Declared SEBA HSLC download Marksheet sebaonline.org, resultsassam.nic.in, indiaresults.com and assamresult.in : असम बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने असम बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी वह ऑफिशियल वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रिजल्ट जारी होने की जानकारी दे दी थी।

𝐇𝐒𝐋𝐂-𝟐𝟎𝟐𝟓 𝐑𝐞𝐬𝐮𝐥𝐭𝐬 𝐚𝐫𝐞 𝐨𝐮𝐭

जानकारी के अनुसार, इस बार असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 63.98% फीसदी रहा है जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 67.59% और लड़कियों की पास प्रतिशत 61.09% रहा है। इस बार असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 3 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा 21 और 22 जनवरी को निर्धारित थी परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहला पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई थी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 1:30 से शाम 4:30 तक हुई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Assam Board SEBA HSLC 10th result 2025

Assam Board SEBA HSLC 10th result 2025

SEBA HSLC Result 2025 Topper: असम बोर्ड 10वीं के टॉपर

Amishi Saikia 98.50 %

Saptaraswa Bordoloi 98.33 %

Anirban Borgohain 98.17 %

How To Check Assam HSLC Result 2025

  • sebaonline.org/results या resultsassam.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SEBA Assam Board HSLC 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

पिछले साल इतने स्टूडेंट्स हुए थे पास

पिछले साल, HSLC 2024 के परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किए गए थे, जिसमें उत्तीर्ण प्रतिशत 75.7% था। कुल 4,19,078 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 3,17,317 उत्तीर्ण हुए। शीर्ष प्रदर्शन करने वाली स्ट्रीम साइंस थी, जिसका उत्तीर्ण प्रतिशत 90.29% था!

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article