UK Board 10th, 12th Result: ऐसे ऑफलाइन चेक करें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इन नंबर पर भेजें SMS

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 04:49 PM IST

UK 10th and 12th Board results offline SMS: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। यदि रिजल्ट चेक करते वक्त वेबसाइट हैंग हो रही है तो आप SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं। जानिए कैसे ऑफलाइन चेक करें रिजल्ट...

UK Board 10th, 12th Result: ऐसे ऑफलाइन चेक करें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इन नंबर पर भेजें SMS

UK 10th and 12th Board results offline. उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी छह जून 2022 को शाम चार बजे जारी हो जाएगा। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा रिजल्ट जारी हो गए हैं। छात्र अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं। हालांकि, कई बार रिजल्ट चेक करते वक्त सर्वर डाउन हो जाता है। ऐसे में छात्र रिजल्ट ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं। 

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UK Board 10 and 12th Result offline) आप एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रोल नंबर अपने पास रखना होगा। 12वीं के रिजल्ट के लिए आप सबसे UT12 टाइप करें इसके बाद स्पेस छोड़कर अपना रोल नंबर लिखें। इसके बाद मैसेज को 5676750 में सेंड कर दें। वहीं, 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स UK10 लिखकर एक स्पेस दें और फिर अपना रोल नंबर लिखें। इसे 56263 पर भेज दें। आपके पास रिजल्ट आ जाएगा। 

इन वेबसाइट्स पर कर चकते हैं चेक

उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट हैंग होने पर आप अन्य वेबसाइट्स के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ये वेबसाइट्स हैं- results.nic.in, uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in. इसके अलावा आप मोबाइल एप्लिकेशन (Uttarakhand Board 2022 Mobile App) के जरिए भी चेक कर सकते हैं।  12वीं ऐप को मोबाइल में इंस्‍टाल करें। अपने गूगल खाते का उपयोग कर साइन इन करें। ड्रॉप-डाउन मेनू से, अपनी कक्षा का चयन करें। रोल नंबर डालने के बाद कैप्चा कोड भरें। सबमिट बटन दबाएं। आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा। परीक्षार्थी सॉफ्टकॉपी डाउनलोड कर सकेंगे।   

आपको बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा 28 मार्च, 2022 से 19 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी।  उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने हैं। 
 

End of Article