UP Board 10th Result 2022 on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, Sarkari Result 2022, upmspresults.up.nic.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 18 जून 2022 को यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं के लाखों छात्र का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म खत्म हो गया है। यूपीएमएसपी आज यूपी बोर्ड के 10वीं के परिणाम 2022 की घोषणा कर चुका है। यूपी बोर्ड की 10वीं का परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित किए जा चुके हैं। कक्षा 10वीं के सभी छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर देख सकते हैं। (UP Board 10th Result 2022)
पिछले साल 99.53 प्रतिशत रहा था उत्तीर्ण प्रतिशत: इस साल बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 27,81,654 छात्र उपस्थित हुए। इस बीच 12वीं की परीक्षा में कुल 24,11,035 छात्र उपस्थित हुए।
UP Board 10th Result 2022 Direct Link | UP Board 12th Result 2022 Direct Link (UP Board 10th Result 2022)
छात्रों को इन प्रश्नों के लिए मिलेंगे बोनस अंक: बोर्ड परीक्षा ने कक्षा 10वीं के लिए 30 फीसदी पाठ्यक्रम में कटौती करने के बाद बोर्ड की परीक्षा आयोजित की थी। बावजूद इसके हटाए गए हिस्से से कुछ प्रश्न पूछे गए थे। हालांकि छात्रों को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन प्रश्नों के लिए छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे।
पास होने के लिए चाहिए इतने अंक: यूपी बोर्ड 2022 को पास करने के लिए छात्रों को 100 में से 33 अंक हासिल करने आवश्यक होंगे। पास होने के लिए, छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 अंक या न्यूनतम 5 विषयों को पास करना होगा। अगर छात्र किसी एक विषय में पास होने में असफल होते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प मिलेगा।

